Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 15, 2021

जिला पंचायत सीईओ एवं सँयुक्त संचालक ने किया वजन त्यौहार का अवलोकन



मोहम्मद अजहर हन्फी की रिपोर्ट 

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (14 जुलाई 2021):- जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती अर्चना राणा सेठ द्वारा वजन त्यौहार में आंगनबाड़ी केन्द्रों का दौरा कर बच्चों के वजन का अवलोकन एवं सत्यापन किया। डॉ फरिहा आलम सिद्की ने बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़खपरी के आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंचकर उपस्थित बच्चों के वजन मापन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आदर्श, जयकिशन,सुभाष आदि का वजन अपनें समक्ष में लिया। साथ ही उन्होंने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनसे बच्चों के सेहत के बारे में जानकारी हासिल किया। उन्होंने पूरक पोषण आहार के उपलब्धता एवं वितरण की भी जानकारी लिया।आंगनबाड़ी केंद्र की सफाई व्यवस्था को देखकर आवश्यक सुधार के निर्देश सम्बंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को दिए है। इसी तरह महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती अर्चना राणा सेठ द्वारा विकासखंड पलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत संडी विकासखंड बलौदाबाजार के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र पहंदा,एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन के मुंडा केन्द्र क्रमांक 3,एकीकृत बाल विकास परियोजना कसडोल के केन्द्र रामपुर एवं गिरौदपुरी के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वजन त्यौहार के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में किये जा रहे कार्यों का

निरीक्षण कर प्रत्येक केन्द्र से 5 बच्चों तथा 2 किशोरी बालिकाओं का वजन माप का सत्यापन पूर्व में किये गये वजन से किया गया। इसके साथ ही वजन, ऊंचाई किशोरी बालिकाओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट तथा आं.बा. कार्यकर्ताओं को बी.एम.आई निकलवाकर जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित आं.बा. केन्द्र के हितग्राहियों से चर्चा कर बच्चों के पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त की तथा उपरोक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि वजन त्यौहार का आयोजन 7 से 16 जुलाई 2021 तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में क्लस्टर अनुसार आयोजित कर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन लिया रहा है। वजन त्यौहार में बच्चों को वजन कराने हेतु पालकों में भारी उत्साह देखा गया।





सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad