गुण्डरदेही । आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीयो ने बुधवार को ग्राम तवेरा में हुए हृदय विदारक घटना के उपर संज्ञान लेने तवेरा पहुंचे जहां उप स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था और पीड़ित परिवार से मुलाकात की साथ ही ग्राम के सरपंच से भी मिलकर घटना की जानकारी ली आम आदमी पार्टी ने तवेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों से पूछा कि ये घटना कैसे हुई और ये सोखता गड्ढा किसने करवाया तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इसका ठीकरा ग्राम पंचायत तवेरा के सरपंच के उपर फोड़ा वही सरपंच को पूछने पर बताया कि ये गड्ढा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी ने ही खुदवाया है जिसमे हमेशा गंदा पानी भरा रहता है । इसके बाद आप पार्टी की टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे घर के सामने ही उप स्वास्थ्य केंद्र है
और उसी घर के सामने सोखता गड्ढा है पीड़ित परिवार ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने अपनी व्यथा सुनाई और कहा कि विगत कई महीने से उनके घर के सामने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने गड्ढा करवा दिया है जिसमे हमेशा पानी भरा रहता है और पूरा परिवार उस गंदे पानी के बदबू से परेशान रहता हैं कई बार इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के लोगो को और सरपंच को कहा लेकिन निष्क्रिय लोगो ने इस व्यवस्था को ठीक नहीं किया जिसके कारण आज उस बच्चे की जान चली गई ग्रामीणो ने बताया कि आज तक इस घटना से पहले हमारे गांव में कभी विधायक का दौरा नहीं हुआ और ना ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी प्रसन्नो मेडम आए है । घटना के बाद से ग्राम पंचायत व स्वास्थ्य विभाग एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी थोप रहे है । ग्रामीणो ने पदाधिकारीयो को बताया कि इस अस्पताल मे न दवा मिलती है ना ही कोई सुविधा है बल्कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपनी पुरे परिवार के साथ रहकर सुख भोग रही है । आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर जिला अध्यक्ष दीपक आरदे व विधानसभा आंदोलन प्रभारी विनय गुप्ता ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके पूरे विधानसभा कि स्वास्थ्य व्यवस्था के उपर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बदहाल है । गुण्डरदेही विधानसभा के खामतराई उप स्वास्थ्य केंद्र जो उद्घाटन के एक वर्ष बाद भी चालू नहीं हो पाया जिसके चारो तरफ पानी व किचड़ से भरा हुआ है घनश्याम चंद्राकर ने शासन में बैठे लोगो से सवाल उठाते हुए कहा कि आज आखिर इस घटना के जिम्मेदार कौन है आम आदमी पार्टी ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने व दोषी लोगो के उपर कड़ी कार्रवाई कि मांग की है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.