भंवरमरा में सावन के प्रथम सोमवार को गांव में ठाकुर दईया की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया।
धार्मिक आयोजनों से गांव में भाईचारा बने रहती हैः कुलबीर
राजनांदगांव। ग्राम - भंवरमरा में सावन के प्रथम सोमवार को गांव में ठाकुर दईया की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्रामवासियों द्वारा पूजा अर्चना की तत्पश्चात ठाकुर दइैया की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से पूरी की। इस अवसर पर विशेष रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए।
समारोह में शामिल हुए अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने अपनी आस्था प्रकट करते हुए गांव की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन की प्रासंगिकता तभी सार्थक होती है जब हम अपने समाज व गांव में एकता बांधे रखने में कामयाब होते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा को संवारने का जो बीड़ा इन युवाओं ने उठाया वह सराहनीय है। साथ-साथ युवाओं को आव्हान करते हुए कहा कि गांव में धार्मिक, सामाजिक आयोजन के अलावा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल उत्सव को भी बढ़ावा दें और इन छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस करें तो अच्छा रहेगा। क्योंकि आप सभी को ज्ञात है कि आज पूरा विश्व कोविड-19 महामारी के कारण त्रस्त है जिसके कारण स्कूल-कॉलेज नहीं खुल पा रहे हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र दास वैष्णव, पार्षद मनीष साहू, सरपंच हेमलता साहू, उपसरपंच दिलीप साहू, पूर्व सरपंच ईश्वर निषाद, वरिष्ठ कांग्रेसी गौतम निषाद, चूनूराम निषाद, युगल साहू, खुमेश्वर लहरे,धु्रव साहू, मनोज साहू, देवेश साहू, धर्मेन्द्र साहू एवं ग्राम विकास समिति के वरिष्ठजन व युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.