डोंगरगांव कसौंधन वैश्य समाज सामाजिक बैठक की गई
।
जिसमें समाज के समस्त वरिष्ट सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में नए कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से संरक्षक , कसौंधन वैश्य समाज अध्यक्ष , कसौंधन वैश्य नवयुवक मंडल अध्यक्ष एवम् भवन निर्माण समिति अध्यक्ष का चयन किया गया | नए समिति के गठन से सम्पूर्ण समाज में हर्ष व्याप्त है | नवगठन के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया | समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने समाज को संबोधित किया | अपने संबोधन में सम्पूर्ण समाज का धन्यवाद करते हुए समाज में एकरूपता बनाकर समाज के विकास को निरंतर गति प्रदान करने का विश्वास दिलाया | समाज के विकास हेतु सभी बड़ो और छोटो से सहयोग का निवेदन किया | समाज के द्वारा आगे नगर के सार्वजानिक कार्यो में सहभागिता निभाने का आग्रह किया , ताकि सिर्फ समाज ही नही बल्कि सम्पूर्ण नगर में कसौधन वैश्य समाज की भूमिका प्रदर्शित हो सके । बैठक उपरांत कोरोना काल के दौरान दिवंगत सामाजिक सदस्य स्व.श्री गोदावरी प्रसाद गुप्ता , स्व.श्री मूलचंद गुप्ता , स्व.श्री ओमप्रकाश गुप्ता , स्व.श्री ब्रजमोहन लाल गुप्ता , स्व.श्रीमती पुष्पा गुप्ता एवम् स्व.श्रीमती सुधा गुप्ता को श्रधांजलि अर्पित की गई । उक्त बैठक में उपस्थित समस्त सामाजिक बंधुओ का कमल गुप्ता के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया | संरक्षक लखन लाल गुप्ता 2. अजय कुमार गुप्ता गोविंद प्रसाद गुप्ता कसौधन वैश्य समाज अध्यक्ष -चंद्रप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष - रामचंद्र गुप्ता सचिव - रोहित गुप्ता कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता सहसचिव - महेश गुप्ता कसौधन वैश्य नवयुवक मंडल अध्यक्ष- सौरभ गुप्ता उपाध्यक्ष - अभिलाष गुप्ता मनीष गुप्ता सचिव - कमल नारायण गुप्ता कोषाध्यक्ष - प्रतिक गुप्ता सहसचिव -आकाश गुप्ता सामाजिक भवन निर्माण समिति अध्यक्ष - सुनील गुप्ता उपाध्यक्ष - रुपेश गुप्ता दीपक गुप्ता सचिव - पियूष गुप्ता इत्यादि है
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.