*कोरोना कॉल में SDRF के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में भर्ती किए गए स्टाफ नर्सों को NHM के अंतर्गत निरंतर सेवा जारी रखें सरकार : नवीन अग्रवाल*
दिनांक 28/7/21
राजनांदगाँव - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के मार्ग दर्शन पर शहर ज़िलाध्यक्ष शमशूल आलम युवा शहर अध्यक्ष दीपक सोनी युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी ब्लाक अध्यक्ष टिंकु देवांगन नगर निगम अध्यक्ष बिलाल खान शहर अध्यक्ष शुभम चाकोले युवा छात्र संगठन के ज़िला अध्यक्ष अलकेश उजवने जी अल्पसंख्यक अध्यक्ष परवेज़ गोरी ब्लाक अध्यक्ष टिकेश्वर साहू रोहित कुमार करन पांडे के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्टोरेट में किया गया जमकर प्रदर्शन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने कहा कि SDRF के अंतर्गत कोरोना काल में सेवा दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के NHM के अंतर्गत निरंतर सेवा में रखे सरकार ,
जिससे आने वाले समय में कोरोना काल की तीसरी लहर अगर आती है तो हमारे पास स्टाफ नर्सो की कमी ना हो और स्वास्थ्य कर्मी जो सेवा दे रहे हैं यह एक वर्ष से स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे हैं इनका भी जीवन निरंतर चलता रहे जो कि उन्होंने अपना कीमती समय अपनी जान को हथेली में रखकर कोरोना काल में सेवा दी है इस नाते इनका अधिकार बनता है ,और सरकार का दायित्व बनता है
की इन्हें एनएचएम के अंतर्गत नियमित स्वास्थ्य विभाग में सेवा प्रदान करें, जिससे इनको एवं उनके परिवार को किसी प्रकार की आगे की जीवन जीने में कोई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि सरकार को तीसरी लहर का कोई डर नहीं है कोई चिंता नहीं है इसलिए स्टाफ नर्स जो sdrf के अंतर्गत अपनी जान को हथेली में रखकर 1 वर्ष से कोरोना काल में अपनी सेवा देते आ रहे हैं उन सभी सेवारत स्टाफ को जानबूझकर निकाली जा रही है।
जो कि न्याय उचित नहीं है। डीएमएफ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे स्टाफ नर्स के साथ न्याय करें सरकार।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.