Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 12, 2021

सफलता की कहानी मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से परमेश्वरी यादव हुई आत्मनिर्भर

 

महासमुंद 12 जुलाई 2021/ राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। जिसका लाभ पात्रतानुसार हितग्राहियों को दिए जा रहें हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा विगत दिनों कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजनांतर्गत जिला मुख्यालय महासमुन्द के वार्ड क्रमांक 06 नयापारा निवासी 21 वर्षीय कु० परमेश्वरी यादव को मोटराईज्ड ट्रायसायकल सौंपी गई।
कु. परमेश्वरी यादव ने बताया कि वे 80 प्रतिशत् अस्थिबाधित दिव्यांगता से ग्रसित है। दिव्यांग होने के कारण उसे अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए घर से बाहर आने-जाने में बहुत  परेशानियों का सामना करना पड़ता था। किसी ने उन्हें बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाता है। फिर उन्होंने समाज कल्याण विभाग महासमुंद पहुंचकर मोटोराईज्ड ट्रायसायकल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। उनके स्थिति को ध्यान में रखकर विभाग द्वारा उनके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदाय किया गया।

उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण उनके घर वाले मोटराईज्ड ट्रायसायकल खरीदकर नहीं दिला पा रहे थे। विभाग द्वारा मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से वे काफी खुश है। उन्होंने राज्य शासन, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर शीघ्रता से कार्रवाई करने पर सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से अपने निजी कार्यो के लिए दूसरों पर निर्भर होना नहीं पडे़गा। अब वे आत्मनिर्भर हो गई है, अपना निजी कार्य के लिए स्वयं आना-जाना सुगमता से कर सकेगी।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad