Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 31, 2021

किसानों को सही कीमत पर रासायनिक खाद के लिए खाद विक्रेताओं की निगरानी हेतु कृषि विस्तार अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

 



कृषि अधिकारियों को भेजनी होगी प्रतिदिन जानकारी


महासमुन्द 31 जुलाई 2021/ जिले के किसानों को सही दाम पर रासायनिक उर्वरक मिलें और कालाबाजारी रोकने हेतु उप संचालक कृषि एस.आर. डोंगरे ने जिले की 40 रासायनिक विक्रेताओं की निगरानी एवं वास्तविक किसानों को रायायनिक खाद उचित मूल्य पर मिलें इस हेतु 40 कृषि विस्तार अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। ये सभी कृषि विस्तार अधिकारी रोज निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर उप संचालक कृषि को शाम तक उपलब्ध करायेंगे। ये कृषि विस्तार अधिकारी महासमुन्द और बागबाहरा विकासखण्ड के 8-8 खाद विक्रेता, पिथौरा के 11 खाद विक्रेता, बसना के 7 और सरायपाली के 6 खाद विक्रेताओं द्वारा बेची जाने वाली रासायनिक खाद जिले की किसानों को सही कीमत पर मिलें इसकी निगरानी करेंगे।  

जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि कृषक आधार कार्ड एवं ऋण पुस्तिका के साथ उर्वरक क्रय करें तथा पाॅश मशीन के साथ अॅगूठा लेकर एवं कृषक को बिल अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करवायेंगे। ताकि किसानों को सही कीमत पर खाद मिलें। आदेश में यह भी कहा गया है कि सहकारी समितियों में चल रही हड़ताल समाप्त नहीं हो जाती तब तक एक किसान को 5 बोरी यूरिया/डी.ए.पी. से ज्यादा नहीं दिया जाए। इसमें लापरवाही बरतनें वाले अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad