सिंधी समाज हमारे देश के अहम हिस्से हैं - सूरज ब्रम्हे
बालाघाट ।
( नरेश फुलवानी को न्याय नही मिला तो होगा पूरे देश मे आंदोलन ) विगत दिवस शाजापुर पोचानेर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ कर्मचारी नरेश फुलवानी पर राजनीतिक दबाव पर एक तरफा हुई कार्यवाही की हम निन्दा करते हैं और मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर जिस मंत्री के दबाव में बेकसूर व्यक्ति पर मामला पंजीबद्ध किया गया है उस मंत्री को मंत्री पद से हटाया जाये, उस थाने के पुलिस नगर निरीक्षक को बर्खास्त किया जाये और दोषी व्यक्ति पर मामला पंजीबद्ध किये जाने की मांग मिशन न्यू इंडिया नरेंद्र मोदी मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यभारत जोन के प्रभारी सूरज ब्रम्हे ने की हैं। श्री ब्रम्हे ने सिंधी समाज को देश का अहम हिस्सा बताते हुवे कहा कि सिंधी समाज देश भक्त समाज है जो देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान ना जाकर भारत को ही अपनी मातृभूमि मानकर भारत मे रहना स्वीकार किया है। ऐसे समाज पर अत्याचार बर्दास्त नही किया जायेगा। आपने कहा कि सिंधी समाज वैसे भी सीधा और सच्चा समाज है। श्री ब्रम्हे ने कहा कि यदि नरेश फुलवानी को न्याय नही मिलता तो पूरे देश मे सिंधी समाज को लेकर जन आंदोलन किया जायेगा। सिंधी समाज के साथ पूरे देश मे मिशन न्यू इंडिया नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं राष्ट्र निर्माण सेना का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। आपने बताया कि नरेश फुलवानी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश का पूरा सिंधी समाज एक हो चुका है। इस संदर्भ में 2 अगस्त को सिंधी समाज ने भोपाल में बैठक आयोजित की है। बैठक में आंदोलन-प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की जायेगी। प्रदेश के सभी सिंधी भाई एक जुटता का परिचय देते हुवे इस आवाज को बुलंद कर नरेश फुलवानी को न्याय दिलाये। प्रति, श्रीमान सम्पादक महोदय, जिला प्रतिनिधि महोदय एवं तहसील प्रतिनिधि.....सादर प्रकाशनार्थ प्रेषक - सूरज ब्रम्हे - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मध्यभारत जोन मिशन न्यू इंडिया नरेंद्र मोदी विचार मंच


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.