आदिवासियों ने की आवाज बुलंद
बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों सहित सभी ब्लाक मुख्यालयों धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
कांकेर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व आदिवासी समाज के निर्देशानुसार आज 13 बिंदुओं पर कांकेर जिले के ब्लॉक चारामा, कोयलीबेड़ा, दुर्गुकोंदल, भानुप्रतापपुर, कांकेर, नरहरपुर, पखांजुर ब्लॉक में सर्व आदिवासी समाज व युवा प्रभाग द्वारा धरना प्रदर्शन व सभा कर महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम अपने अपने ब्लॉक के तहसीलदार,एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
यह है इनकी प्रमुख मांगे:-
जिला सुकमा के सिलगेर में निर्दोष ग्रामीण के ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी से मृतकों के परिजन को 50 लाख और घायलों को 5 लाख मृतक के परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार शासकीय नौकरी दिया जाए। बस्तर में नक्सल समस्या हेतु एक स्थाई समाधान शासन स्तर पर करें l
पदोन्नति में आरक्षण के संबंध में जब तक माननीय उच्च न्यायालय के स्थान समाप्त नहीं हो जाता तब तक किसी भी हालत में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित पदों को नहीं भरे जाएं
उसे आरक्षित रखे जाने और जितने सामान्य वर्ग के अधिकारी कर्मचारी अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित पदों पर नियम विरुद्ध पदोन्नत में हुए उसे तत्काल पदोन्नति किया जाकर पदोन्नति नियम 2003 एवं आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 06 नियम 1998 एवं समय समय पर जारी निर्देशों का उल्लंघन कर नियम विरुद्ध पदोन्नति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं धारा 06 आरक्षण अधिनियम 1994 के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने बाबत।
शासकीय नौकरी में बैकलॉग एवं नई भर्तियों पर आरक्षण रोस्टर लागू किया जाए पांचवी अंकसूची क्षेत्र में तृतीय एवं चतुर्थ शेरनी के कर्मचारी भर्ती में शत-प्रतिशत आरक्षण लागू किया जावे।
प्रदेश में खनिज उत्खनन के लिए जमीन अधिग्रहण की जगह लीज में लेकर जमीन मालिक को शेयर होल्डर बनाए जाए। गौण खनिज का पूरा अधिकार ग्रामसभा को दिया जावे।
फर्जी जाति प्रकरण के दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही हो। मात्रात्मक त्रुटि में सुधार किया जाकर 18 जनजाति को जाति प्रमाण पत्र जारी करें।
अनुसूची में उल्लेखित जनजातियों का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं करने वाले संबंधित अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही करें।
छात्रवृत्ति योजना में आदिवासियों के लिए आय सीमा 2.50 लाख को समाप्त किया जाए।
आदिवासी समाज की लड़की से अन्य जाति/समाज में शादी होने पर इनके नाम की जमीन जायदाद वापस किया जाए।
आदिवासियों पर उत्पीड़न जैसे -जमीन का हस्तांतरण, महिला एवं बच्चों पर अत्याचार, हत्या, जातिगत अपमान पर तत्काल कार्यवाही करें।
कन्हैयालाल गावडे कन्हारगांव भानुप्रतापपुर जमीन खरीदी बिक्री में धोखाधड़ी का जांच कर उचित कार्यवाही करें।
गढ़िया पहाड़ आदिवासियों का वह मूल निवासियों का आराध्य देवी-देवताओं से छेड़छाड़ बंद करें।
फर्जी तौर पर आदिवासियों के जमीन खरीदी बिक्री पर रोक लगाये व सख्त कानून बनाए सहित अन्य प्रमुख मांगे है
इन नारो के साथ ब्लाक स्तरीय आवाज बुलंद किय
1. लोकसभा न विधानसभा, सबसे ऊपर ग्रामसभा।
2. फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वालों को,
बर्खास्त करो, बर्खास्त करो।
3. वन अधिकार कानून का पालन करो,
पालन करो, पालन करो।
4. आदिवासियों पर अत्याचार,
बंद करो, बंद करो।
5. कर सकते नहीं आदिवासियों का काम,
हम मांगें बस्तर राज।
6. पेसा कानून का क्रियान्वयन नियम,
तत्काल लागू करो, तत्काल लागू करो।
7. आदिवासी क्षेत्र में अवैध नगर निकाय,
भंग करो, भंग करो।
8. ग्रामसभा के अनुमति बिना,
जमीन अधिग्रहण बंद करो, बंद करो।
9. आदिवासियों को नक्सली बताना,
बंद करो, बंद करो।
10. बस्तर में जमीन लूटना,
बंद करो, बंद करो।
11. भला किये नहीं आदिवासियों का, कल और आज,
अलग दे दो बस्तर राज।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.