Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 22, 2021

कलेक्टर ने हल्की फुहार के बीच सिरपुर में चल रहें कार्य की जमीनी हकीकत देखी रायकेरा तालाब का किया अवलोकन सिरपुर गेट सहित सुगंधित फुलों वाली सुंदर वाटिकाएं जल्द तैयार करें: कलेक्टर

  



महासमुन्द 22 जुलाई 2021/ कलेक्टर डोमन सिंह बीते मंगलवार देर शाम मानसून की हल्की फुहार के बीच कुहरी से सिरपुर तक राम वन गमन पथ, उपवन वाटिकाएं, सिरपुर गेट, रायकेरा तालाब एवं अन्य कार्यों का अवलोकन कर जमीनी स्तर का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आकाश छिकारा उपस्थित थे। कलेक्टर  सिंह ने संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द सभी काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिरपुर पहले से ही प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है। वृक्षारोपण के जरिए और भी हरा-भरा किया जाए। सुगंधित फुलों वाली सुंदर वाटिकाएं तैयार करने पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। वृक्षारोपण में बेर, जामुन, पीपल, बरगद, आम, नीम, करंज, आंवला आदि के पौधें भी शामिल किया जाए। ताकि राम वन गमन पथ के माध्यम से लोगों को जैव विविधिता का एहसास भी हो।



कलेक्टर  सिंह ने राम वन गमन पथ के रास्तों पर साईन बोर्ड लगाने एवं लक्ष्मण मंदिर सिरपुर के सामने रायकेरा तालाब में सैलानियों के लिए जल्द बोटिंग शुरू करने भी कहा। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। जिले का प्राचीनतम सिरपुर के सौंदर्यीकरण के लिए सभी स्तर पर प्रयास किए जा रहें हैं। उन्हांेंने कहा कुछ ही माह पहले छात्र-छा़त्राओं द्वारा सड़क के किनारें लगे पेड़ों पर सुंदर चित्रकारी की थी। बारिश के बाद भी और पेड़ों, तनों पर मनमोहक चित्रकारी की जाएगी। निकट भविष्य में आने वाले सैलानियों के लिए सिरपुर में जरूरी बेहतर सुविधाओं के साथ सुगंधित फुलों वाली वाटिकाएं और रायकेरा तालाब में बोटिंग की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों से भी चर्चा की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad