रतनपुर ताहिर अली की रिपोट
कोटा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमाली में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी पूरे छत्तीसगढ़ में यह योजना चलाई जा रही है जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर जानवरों के लिए गौठान निर्माण कराया गया है उसी महत्वकांक्षी योजना पर ग्राम पंचायत अमाली के कुछ स्थानीय निवासियों के द्वारा शासकीय भूमि को अवैध रूप से बेजा कब्जा किया जा रहा है
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गीता बाई भानु, सरपंच पति कपूर सिंह भानु,उपसरपंच श्याम जी यादव,सचिव लक्ष्मी सिंह क्षत्रिय,पोषण साहू,व समस्त ग्राम पंचायत पंचों की उपस्थिति में कोटा एसडीएम कार्यालय में पहुंच कर गौठान निर्माण भूमि के करीब ग्रामीणों के द्वारा अवैध बेजा कब्जा को लेकर के लिखित शिकायत करते हुए आवेदन दी गई है।इस मामले में कोटा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज का कहना है
कि ग्राम पंचायत सरपंच सचिव व ग्रामीणों के द्वारा कार्यालय में लिखित शिकायत की गई है शिकायत के आधार पर अवैध बेजा कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कारवाही की जाएगी वह मौके पर तहसीलदार पटवारी को भेजकर प्रतिवेदन तैयार कर कार्यवाही की जाएगी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.