Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 14, 2021

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने कौड़ीकसा से चौंकी तक साइकिल व बैलागाड़ी यात्रा कर प्रर्दशन किया।

बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार ने बढ़ाई : चंदन यादव 

महंगाई से जीवन हुआ दुश्वार : पंकज शर्मा 

सायकल यात्रा में दिखा केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश : कोठारी

छुरिया- ताहिर खान:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार महंगाई के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिला स्तरीय साइकिल यात्रा का आयोजन कौड़ीकसा से अंबागढ़ चौकी तक यात्रा में मोदी सरकार के अकुशल नेतृत्व से बढ़ती महंगाई के खिलाफ आक्रोश साफ नजर आ रहा था।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि पेट्रोल-डीजल घरेलू गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस की साइकल यात्रा जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव शामिल होकर जन आंदोलन में शामिल युवा, महिला एवं कांग्रेसजनों में उत्साह का संचार कर सैकड़ों की संख्या में साइकिल सवार आमजनों व कांग्रेसजनों के साथ स्वयं भी 8 किलोमीटर की यात्रा कर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के साथ ही 8 किलोमीटर की यात्रा में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार हाय हाय और महंगाई कम करो के गगनभेदी नारे लगाते हुए अपना विरोध प्रकट किया।

अंबागढ़ चौकी पहुंचने पर स्थानीय बस स्टैंड में सभा को संबोधित करते हुए डॉ. चंदन यादव ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना के इस महामारी में जहां लोगों से उनके रोजगार छिन गए हैं। युवाओं को नए रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं और वे बेरोजगार हो गये हैं परिवारों की हालत खराब है और ऐसे आपदा के समय में पेट्रोल-डीजल के दाम घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने जो दोहरी मार दी है, वह असहनीय है। 
कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए काम करती है। देश के युवा नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी की नीति और रीति स्पष्ट है। यूपीए सरकार में महंगाई इतनी नहीं बढ़ी थी उसके बाद भी भाजपा के लोग बेवजह हंगामा करते रहते थे। आज उनकी सरकार महंगाई नियंत्रण करने में पूरी तरह से नाकाम है, उसके बाद भी भाजपा के लोग मुंह तक नहीं खोलने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार को जो टैक्स की राशि केंद्र सरकार से मिलनी है, उसे भी केंद्र सरकार न देकर जनता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार के साथ भी इस कोरोनाकाल मे अन्याय कर रही है, हम अभी सायकल यात्रा से महंगाई का विरोध कर रहे हैं। आने वाले दिनों में विरोध का स्वर और मुखर होगा। साथ ही कांग्रेसी जनता के लिए सड़क लड़ाई लड़ती रहेगी।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री जिला जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है, वह सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों और व्यापारी सहयोगियों को लाभ पहुंचाने की नीति के साथ काम कर रही है, जिसके कारण मूल्य नियंत्रण करने की उनकी सोंच भी नजर नहीं आ रही है। परिणाम स्वरूप सिर्फ महंगाई बढ़ रही है। रसोई गैस के दाम बढ़ने की मार का असर पूरे परिवार पर पड़ रहा है। स्वागत संबोधन करते जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति व नियत जनता के प्रति साफ नहीं है। क्रुड आइल के दाम कम होने के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर कमर तोड़ महंगाई में देश की जनता को झोंक दी है। 

कार्यक्रम को विधायक इन्द्रशाह मंडावी छन्नी साहू ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन प्रवक्ता रूपेश दुबे आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने किया। सभा पश्चात राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौपा गया।

सायकल यात्रा में विधायक दलेश्वर साहू, भुनेश्वर बघेल, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त धनेश पाटिला, पूर्व  विधायक भोलाराम साहू, तेजकुंवर नेताम, प्रकाश यादव, गिरवर जंघेल, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, थानेश्वर पाटिला, क्रांति बंजारे, विवेक वासनिक, अलाली राम यादव, सुदेश देशमुख, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, शोभाराम बघेल, पंकज बांधव, संजय जैन, मोती साहू, नरेश शुक्ला, टिकेश साहू, राजकुमारी सिन्हा, संध्या देशपांडे, रामछत्री चंद्रवंशी, भागवत साहू, मनीष निर्मल, चुम्मन साहू, विद्या ताम्रकार, रितेश जैन, महेन्द्र यादव, दिनेश मंडावी, अनुराग तुरे, राहुल तिवारी, भीखम जैन,तरुण सिन्हा, रमेश साहू, चेतन साहू, लच्छु समले, नेहरू कुमेटी,रितेश मेश्राम, संजीव गोमस्ता, रामकुमार साहू, हीरा सोनी, सुरेश सिन्हा, घनश्याम देवांगन, यशोदा वर्मा, अब्दुल खान, रतन यादव, रफीक खान, बबलू सोनी, रमेश खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, केशव यदु, विजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, विपिन गोस्वामी, नीलांबर वर्मा, सद्दाम खत्री, क्रांति भंडारी, धर्मेंद्र यादव,धर्मेन्द्र साहू, अब्दुल खालिक, मनीष बंसोड़,सोनू खान,मोहसिन खान,आरिफ खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व आमजन उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad