Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 14, 2021

शहीद अस्पताल में कैंटीन खुलने से पास के छोटे होटलों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी, सुने पड़ रहे होटल



दल्लीराजहरा- नगर के सबसे बड़े अस्पताल कहे जाने वाले शहीद अस्पताल अब शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी  के बताए रास्तों में ना चलकर अपनी अलग रणनीति में चलता नज़र आ रहा है। जिसमे देंखने आया कि शहीद अस्पताल ने अब अस्पताल परिसर में कैंटीन खोलकर भर्ती मरीजों पर दबाव बनाकर उन्हें अस्पताल परिसर से ही समान खरीदने को मजबूर कर रहे है। जिसके चलते शहीद अस्पताल के भरोसे नीचे वर्षों से चल रहे छोटे होटलों का जनजीवन काफी प्रभावित होता नजर आ रहा है। जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति डगमगाने लगी है और उन्हें रोजगार के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि शहीद अस्पताल में कैंटीन खुलने के पूर्व नीचे होटल वालो ने इसका विरोध किये थे परंतु स्थानीय एसडीएम व शहीद अस्पताल प्रबंधक ने अनदेखी करते हुए कार्यवाही नही किये। और आज वर्तमान समय मे अस्पताल के भरोसे चल रहे होटल पूरे सुनसान नज़र आ रहे है। जिसमे उन्हें रोजी निकालने के लिए भी काफी मसक्कत करना पड़ रहा है।



आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण ही शहीद अस्पताल के पास बेचने लगे शराब


ज्ञात हो कि पूर्व में शहीद अस्पताल के पास अवैध शराब बिकने की घटना लगातार सामने आ रही थी। जिसका मूल कारण बढ़ती बेरोजगारी व आर्थिक स्थिति खराब होना था।


शहीद अस्पताल प्रबंधक को यह बात समझना था कि अस्पताल के भरोसे कई जिंदगियां चलती है। तो ऐसे हालात में अस्पताल परिसर में कैंटीन खोलकर गरीब दबके जनता को बेसहारा करना नियोगी धारा के विरूद्ध है।


सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad