Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 15, 2021

जगदलपुर/मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में...गरियाबंद से मोटर सायकल चोरी कर आरोपी फरार होकर रह रहा था जगदलपुर में....!!!

 ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह


जगदलपुर/जिला गरियाबंद से मोटर साॅयकल चोरी कर फरार आरोपी को चोरी के मोटर साॅयकल सहित पकडकर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस नेे सफलता हासिल किया है। थाना कोतवाली अन्तर्गत सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा चोरी की मोटर साॅयकल रखकर विक्रय करने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जीतेन्द्र सिंह मीणा अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम का गठित कर दंतेश्वरी मंदिर के पास में 01 संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर अपना नाम गोविन्द कश्यप निवासी गरियाबंद होना बताया जिससे पूछताछ करने पर गरियाबंद क्षेत्र से वाहन क्र0- सीजी-23-के -2548 को चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। एवं घटना पश्चात फरार होकर जगदलपुर में छुपकर रहना स्वीकार किया है। आरोपी गोविन्द कश्यप के कब्जे से उक्त मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया आरोपी को थाना कोतवाली अन्तर्गत - "चोरी की घटना को अंजाम देना एवं चोरी की सम्पत्ति को अपने पास रखने" के कारण धारा 41(1-4) द.प्र.स./379 भादवि0 के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। ज्ञात हो की उक्त मोटर साॅयकल के चोरी के संबंध में जिला गरियाबंद में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी -

निरी0- एमन साहू, 

उप निरीक्षक - होरीलाल नाविक

प्र. आरक्षक - गौरीशंकर कांत

आर0 भुपेन्द्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम,, रवि ठाकुर, रवि सरदार,

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad