तवेरा मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा खोदे गए सोखता गड्ढे मे दो साल की मासुम बच्चे की डूबने से मौत , स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ ग्रामीणो मे आक्रोश , कार्यवाही की उठी मांग , विधायक भी पहुंचे घटनास्थल
गुण्डरदेही । ग्राम पंचायत तवेरा में बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास दो साल की एक मासुम बच्चे हुमेश यादव पिता हेमलाल यादव की सोख्ता गड्ढा में डूबने से मौत हो गई । बताया गया कि घटना के समय मे उनकी दादी ही घर मे थी जो बच्चे को संभाल रही थी उनके पिता काम से गुण्डरदेही गए थे
वही उनकी माता खेत गई हुई थी घर व स्वास्थ्य केंद्र के बीच ही सोखता गड्ढा है जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने स्वार्थ के लिए खोदा गया था बच्चे खेलते खेलते उस गड्ढे मे जा गिरा जहां 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ था यह गड्ढा तवेरा के उप स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा ही खोदा गया था। क्योंकि यहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसलिए अस्पताल के द्वारा ही अपने स्वार्थ के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है जहां अस्पताल व क्वार्टर का गंदा पानी आकर भरता है। वर्तमान में बारिश के कारण यहां और ज्यादा पानी भरा हुआ है पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते एक मासूम की जान चली गई गड्ढे के आसपास कोई सुरक्षा भी नहीं है अस्पताल के कर्मचारी अपने परिवार सहित रहकर सारी सुख सुविधा भोग रहे है इस घटना के बाद से उपस्वास्थ्य केंद्र के संबंधित कर्मचारियों के प्रति ग्रामीणों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना के लिए दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद रनचिरई पुलिस ने पंचनामा तैयार कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया गया
( विधायक व तहसीलदार पहुंचे घटना स्थल )
घटना की जानकारी मिलते ही गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद व तहसीलदार अश्वन कुमार पुशाम भी तवेरा पहुंचे जहां उन्होंने घटना की जानकारी लेकर परिजनो को मदद का आश्वासन दिया वही लापरवाह स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारीयो के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.