शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के सभाकक्ष में 23 जुलाई शुक्रवार को जैव विविधता प्रबंधन समिति जनपद पंचायत दमोह की बैठक संपन्न हुई बैठक में जैव विविधता पंजी निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विकासखंड स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया जैव विविधता पंजी निर्माण के प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेटर मोहन राय ने बताया कि दमोह जनपद के अंतर्गत 89 ग्राम पंचायत हैं जहां पर विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां जीव जंतु व इन वनस्पति एवं जीव जंतुओं के जानकार लोगों का समूह मौजूद है जो मानव कल्याण के लिए ऐसा ज्ञान रखते हैं जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है ।जैव विविधता बोर्ड के द्वारा जैव विविधता पंजी का निर्माण कराया जा रहा है जो भविष्य में उपयोगी सिद्ध होगी व विलुप्त होती प्रजातियां को बचाने में सहायक होगी ।बैठक में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के के पांडे ,वरिष्ठ कृषि बिस्तार अधिकारी आर के जैन, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी कुमारी पूनम मिश्रा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एच आर माझी मत्स्य विशेषज्ञ श्री आरआर प्यासी ,हुकुम सिंह ठाकुर ,मनीष नेमा ,संजय दुबे को पी आई वीरेंद्र श्रीवास्तव, भगवान सिंह ठाकुर कमलेश मिश्रा ,कमलेश सेन, हेमेंद्र ठाकुर ,संजय दुबे आदित्य चौरसिया सुजीत सिंह ठाकुर अरविंद जैन राजेंद्र ठाकुर कमलेश सोनी आदि सदस्यों की उपस्थिति रही


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.