बालिकाओ का किया गया सम्मान*
राजनांदगांव
-आकाश महिला एवम विद्यार्थी कल्याण संस्थान लाल बहादुर नगर की ओर से राजनांदगांव जिले गौरव बढ़ाने वाली बालिकाएं कु गुंजा सिन्हा एवम कु दीपशिखा सिन्हा को सम्मानित किया गया।इन दोनों बालिकाओ नई विगत दिनों हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा साहसिक फ़्रेंडशिप पीक लिम्बिंग के अंतर्गत 15950 फ़ीट की ऊँचाई पर पहुचकर भारतीय तिरंगा लहराया था।मुख्यातिथि ने अपनी ओर दोनों बेटियोँ को 2100 -2100 रूप्यव का चेक प्रदान किया*
देश मे राज्य का नाम ऊँचा किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि चंद्रशेखर सिंह जादौन, ,विशिष्ट अतिथि के रूप में मोटिवेशनल स्पीकर पूना राम सिन्हा, वही सेवा कल्याण परिषद के सदस्य दिनेश निषाद व इंजीनियर अभिलाष देवांगन उपस्थित थे।सर्वप्रथम संस्थान के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पाधनेश सिन्हा ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कर्यक्रम का शुभारंभ किया,तत्पश्चात संस्थान के सचिव श्रीमती पुष्पा मुकेश सिन्हा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया मुख्यातिथि चंद्रशेखर सिंह जादौन ने अपने उदबोधन में कहा कि वर्तमान समय मे विभिन्न चुनोतियो के बीच मे दोनों बालिकाओ ने फ़्रेंडशिप चोटी में फतह हासिल किया जो कि युवाओ के लिए प्रेणना देगी।उन्होंने साहसी बालिकाओ का सम्मान किया,तथा संस्थान को धन्यवाद दिया।और आने वाले समय मे दोनों बालिकाओ को अपना हर सँभव सहयोग प्रदान करने की बात कही। मोटिवेशनल स्पीकर पुनाराम सिन्हा ने अपने अंदाज में विद्यार्थियों व श्रोताओ का उत्साहवर्धा किया।वही अध्यक्षता कर रहे सोन कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार को ऐसे बेटियो के लिए कुछ करना चाहिए और हम सबको को प्रमोट करना होगा ताकि इनका उसाह कम न हो और इंजीनियर अभिलाष देवांगन ने संबोधित किया। दोनों बालिकाओ ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए अपने संघर्ष को लोगो के बीच रखा।
इस कार्यक्रम में गुंजा सिन्हा के परिवार और दीपसिखा के परिवार मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में बहुत विद्यार्थि उपस्तिथ थे। कार्यक्रम से संचालन वरिस्ठ शिक्षाविद धनेश सिन्हा ने किया तथा आभार एवं धन्यवाद धरम सिन्हा ने किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
5,श्रीमती पुष्पा सिंह, सचिव



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.