मोहम्मद अहज़र हन्फ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा – कोरोना रोकथाम एवं जन जागरूकता अभियान ‘‘रोको अउ टोको’’ की शुरुआत भाटापारा नगर के विधायक शिव रतन शर्मा के द्बारा आज के इस अभियान की शुरू वात की गई। विधायक शर्मा ने इस सामाजिक सेवा भावी कार्यक्रम की सराहना करते हुए, इनसे जुड़े लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी। विदित हो कि बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन द्बारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को मई महिने मे रवाना किया गया था। यह अभियान 3 माह तक चलाया जायेगा यूनिसेफ छत्तीसगढ़, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स के संयुक्त तत्वाधान में जिला के संमनवय अधिकारी अरूण बंटी छाबड़ा एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बलौदाबाजार के संयुक्त जिला बलौदाबाजार भाटापारा मे इस अभियान की शुरुआत कसडोल, बिलाईगढ़, बलौदाबाजार-भाटापारा मे की गयी है
जिसमें आम लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र- छात्राओं एवं समाज सेवी संस्थाओ का सहयोग लिया जा रहा है॥ जिस में नगर में भ्रमण कर कड़ी धूप- बरसात में बच्चों द्वारा ‘‘रोको अउ टोको’’ अभियान में विशेष रुचि लेकर इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं जो कि 15 जुलाई तक भाटापारा नगर में जारी रहेगा। समाज में रोको अउ टोको अभियान को जन जागरूकता का स्वरूप देकर सफल बनाने के लिये राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, सेविकाओं के अलावा गायत्री शक्तिपीठ भाटापारा, माहेश्वरी महिला मंडल, कामधेनु महिला मंडल एवं अन्य समाज सेवी संस्थाओं द्वारा अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
इनके द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, मोहल्लों एवं बस्तियों में जाकर प्रतिदिन कोरोना के नियम की जानकारी व वैक्सीन लगाने को प्रेरित किया जा रहा है तीन माह के लंबे अभियान के दौरान शहर के वार्डो में 100 से अधिक युवा, स्वयं सेवक एवं समाज सेवी कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये आम जनमानस को 30 जुलाई तक जागरूक करेगें। शहर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं समाज सेवी, अरूण बंटी छाबडा के साथ प्रमुख रूप से सक्रिय भागीदारी कर रहे है जिनमें से गायत्री शक्तिपीठ एवं माहेश्वरी महिला मंडल, कामधेनु महिला मंडल के व्दारा इस जनहित कार्य में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.