लोकेशन-सुकमा
संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
*सुकमा जिला पँचायत अध्यक्ष कवासी हरीश के नेतृत्व व अगुवाई में केंद्र की मोदी सरकार के नीति पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ती हुई महगांई के विरोध में तोंगपाल में कांग्रेसियों ने साइकिल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.*
*उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य तेल सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर हर क्षेत्र में है केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं, सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही, जनता महंगाई से त्रस्त है.एक तरफ देश की गरीब जनता कोरोना के कोहराम से जूझ रही है और दूसरी तरफ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केवल उद्योगपतियों और कंपनियों के फायदे की चिंता है आम आदमी के परेशानी से कोई लेना-देना नहीं इस सायकल रैली में पूरे जिले भर के प्रमुख कांग्रेसी ,महिला कार्यकर्ता एवं सुकमा नगरपालिक अध्यक्ष राजू साहू उपस्थित रहे*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.