जिला गोस्वामी समाज महासमुंद ने प्रकाश चंद्राकर नगर पालिका अध्यक्ष एवम मनीष शर्मा पार्षद का समाज के प्रतीक वस्त्र भगुआ वस्त्र से सम्मानित किया ।
महासमुंद 12 जुलाई 2021/ भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा के पावन पर्व के अवसर पर वार्ड नम्बर 26 में नेशनल हाइवे से केनाल रोड का नामकरण सनातन गोस्वामी समाज जिला महासमुन्द के मांग पर आदि गुरु शंकराचार्य भगवान के नाम पर शंकराचार्य मार्ग नामकरण किया गया। गोस्वामी समाज द्वारा लंबे समय से इस मार्ग का नाम शंकराचार्य मार्ग किए जाने का मांग किया जा रहा ।
बहु प्रतिछित मांग पूरा होने पर गोस्वामी समाज द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर एवम वार्ड नम्बर 26 के पार्षद मनीष शर्मा का भगवा वस्त्र एवम श्री फल से नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्षद गण मीना वर्मा, मंगेश टकसाले, पूर्व पार्षद शुभ्रा शर्मा,
भाजपा नेत्री निरंजना शर्मा, आदि, एवम छत्तीसगढ़ गोस्वामी समाज के प्रांतीय अध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी,महासमुंद जिलाध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी, पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष कुबेरप्रकाश गिरि, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर पुरी गोस्वामी, सहित वार्ड के नागरिक गण उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.