छुरिया- ताहिर खान:- ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भंडारपुर में गांव के प्रमुखों ने किया गांव से बहिष्कृत तो प्रताड़ित महिला ने खाया सफाया नामक किटनाशक दवा वहीं 112 की मदद से छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां महिला के उपचार के बाद हालात खतरे से बाहर बताया गया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 वालों ने छुरिया पुलिस थाना को सुचना देने पर पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचकर मामले का जायजा लिया वहीं मिली जानकारी अनुसार प्रताड़ित महिला के परिजनों ने गांव के प्रमुखों पर आरोप लगाया कि उन्हें गांव में मीटिंग रख उनके परिवार को गांव के प्रमुखों ने बहिष्कृत कर दिया जिसके कारण खेती किसानी में लगे मजदूरों व रोपा के लिए लगाए गए ट्रेक्टर के मनाही के चलते खेतों में कार्य करने मना किये जाने पर घर की बहू ने किटनाशक दवा सेवन कर लिया । वहीं दो अन्य परिवार वालों को भी ऐसे ही गांव से बहिष्कृत करने का मामला सामने आया है ।जिसके लिए प्रताड़ित हुये व्यक्ति ने पुलिस चौकी इस मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा जहां चौंकी प्रभारी ने प्रताड़ितों को अपने उच्च अधिकारीयों से इस मामले की जानकारी देने को कहा गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.