Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 15, 2021

कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र शत प्रतिशत निराकरण करने के दिए निर्देश।




सूरजपुर - 15 जुलाई 2021,  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने मध्यान भोजन अंतर्गत वितरित की जाने वाली राशन वितरण, गणवेश वितरण, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, मोहल्ला क्लास, पेंशन वितरण की जानकारी ली तथा मध्यान भोजन के अंतर्गत बच्चों को दिए जा रहे राशन, गुणवत्ता युक्त राशन वितरण करने कहा। उन्होंने जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र तहसीलदारों के पास भेज शत प्रतिशत निराकरण कर  छात्रों के शत् प्रतिशत उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने गणवेश एवं निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक के वितरण के संबंध में जानकारी  ली तथा शेष बचे वेतन संबंधी कार्य को शीघ्र वितरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पेंशन संबंधी प्रकरण की भी जानकारी ली तथा संबंधित स्कूल के जो शिक्षक एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें शीघ्र लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने मोहल्ला क्लास एवं ऑनलाइन क्लास की वस्तु स्थिति की जानकारी ली एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए।    कलेक्टर ने नवीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की भर्ती की व्यवस्था से अवगत होकर शीघ्र नियुक्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में जिन का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है एवं नहीं बनने के कारण को जाना तथा तहसीलदार से संपर्क शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में संचालित छात्रावास आश्रम की इसकी जानकारी लेकर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

   कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों को स्कूल में कार्यरत रसोईया, स्वीपर अंशकालीन कर्मचारिओं कि जानकारी देने कहा जिसे श्रम विभाग में पंजीयन कराया जा सके। उन्होंने कोरोना से मृत्यु हुए परिवार के पढ़ने वाले बच्चों को शासन की महतारी दुलार योजना का सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला मिशन समन्वयक, सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad