Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 15, 2021

गांजा तस्करी करते, बालोद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 बालोद 

सी एन आई न्यूज़ 


बालोद:-गांजा तस्करी करते, बालोद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | 02 मोटर सायकल से 10 कि.ग्रा. गांजा के साथ दो आरोपी बालोद पुलिस के गिरफ्त में । थाना बालोद पुलिस द्वारा अवैध गांजा परिवहन में की गई कार्यवाही ।पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार जिला बालोद के मार्गदर्शन में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 14.07.2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकल होण्डा ( ड्रीम युगा) सी.जी. 07 ए.टी. 6242 एवं बिना नंबर प्लेट की सिल्वर कलर का होण्डा साईन में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर परिवहन करते उड़ीसा से बालोद गुरूर झलमला के रास्ते से आ रहे है कि सूचना पर तस्दीकी हेतु उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय, थाना बालोद को हमराह स्टॉफ के साथ रवाना किया गया जिनके द्वारा गंजपारा महादेव भवन बालोद के पास उपरोक्त मोटर सायकल के चालकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

मोटर सायकल होण्डा (ड्रीम युगा) क्रमांक सीजी 07 ए.टी. 6242 में सवार व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम कादिर खान पिता स्व. नजीर खान, उम्र 28 वर्ष, साकिन अटल आवास कुंदरू पारा बालोद, जिला बालोद एवं बिना नंबर प्लेट की सिल्वर कलर का होण्डा साईन में सवार व्यक्ति से नाम पूछने पर अरमान खान पिता स्व. रहमान खान, उम्र 30 वर्ष, साकिन जवाहर पारा बालोद का निवासी बताया। गवाहों के समक्ष उक्त मोटर सायकल को तलाशी लेने पर अपने-अपने मोटर सायकल की सीट पर पीले रंग की साड़ी कपड़ा में 05-05 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 30,000/- रूपये रखे हुये थे। मौके पर जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं उपरोक्त दोनो मोटर सायकल को जप्त कर पुलिस के कब्जा में लिया गया तथा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्व थाना बालोद में अपराध क्रमांक 212 2021 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।पूर्व में राजहरा क्षेत्र अंतर्गत गांजा का परिवहन करते अरमान खान पिता स्व. रहमान खान, उम्र 30 वर्ष, साकिन जवाहर पारा बालोद पकड़ाया गया था। इनके खिलाफ थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 273 / 20 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया है।अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक जी.एस. ठाकुर, उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय, आरक्षक तुमेश सिन्हा, मुकेश देवांगन, भूपेन्द्र सलाम, देवानंद दामले, रवि बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad