रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की रायपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित साहू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय और जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी की सहमति से रायपुर भाजयुमो जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जिला मंत्री का पद श्री अश्वनी विश्वकर्मा को दिया गया है। जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री अश्वनी विश्वकर्मा को पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह पार्टी का विस्तार करने और युवा मोर्चा के कार्यों को और गति देने में भरपूर सहयोग करेंगे। श्री अश्वनी विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, उन्हें वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.