Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 24, 2021

बनसिवनी में सामुदायिक भवन व कौन्दकेरा में बनेगा स्वागत द्वार संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन

 


महासमुन्द 24 जुलाई 2021/ ग्राम पंचायत कौन्दकेरा के आश्रित ग्राम बनसिवनी में चार लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। वहीं कौन्दकेरा में दो लाख की लागत से स्वागत द्वार बनेगा। आज शनिवार को संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में भवन व स्वागत द्वार निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। 

आज ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम बनसिवनी में सामुदायिक भवन व स्वागत द्वार निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर जी थे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, सरपंच अन्नू चंद्राकर, पूर्व सरपंच राजेश चंद्राकर, राधेश्याम ध्रुव, दिलीप चंद्राकर, विवेक पटेल, पुनीत ध्रुव, तोषण कन्नौजे मौजूद थे।



अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार का ध्यान शहर विकास के साथ ही गांवों की विकास की ओर है। यही कारण है कि गांवों में अब सर्वांगीण विकास होने लगा है। भूपेश बघेल सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को प्राथमिकता दिया है। उन्होंने कहा कि जब गांव और पंचायत का विकास होगा तभी राज्य का विकास को सकेगा। गांव के विकास के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों में सहूलियत होगी। अध्यक्षीय संबोधन में जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने कहा कि क्षेत्र में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के प्रयास से चहुमुखी विकास हो रहा है। कोरोना के इस विषम परिस्थितियों व महज ढाई साल के दौरान विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कराए गए हैं। विधायक चंद्राकर द्वारा बिना भेदभाव के पंचायतों में विकास कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हृदय लाल साहू, श्रीमती मिलापा ध्रुव, द्वारिका चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, शिवकुमार चंद्राकर, देवनाथ चंद्राकर, खम्मन चंद्राकर, नोहर लाल, तुलेश्वर आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad