Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 25, 2021

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मिला नवोदय विद्यालय कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल


 दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मिला नवोदय विद्यालय कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली ।

नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित कुछ वास्तविक मांगों को लेकर दिल्ली में मंत्रियों और सांसदों से मिला । संगठन के राष्ट्रीय प्रेस सचिव प्रशान्त चंसोरिया ने बताया कि दिल्ली में संघ के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री देबू सिंह चौहान, केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री राजकुमार रंजन तथा कई सांसदों से उनके आवास पर मिलकर 2004 से पहले और 2004 और 2009 के बीच नियुक्त हुए एनवीएस व जेएनवी के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की मांग की ।


कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने मंत्रियों तथा सांसदों को बताया कि सरकारी दिशानिर्देश के उल्लंघन के कारण ही नवोदय विद्यालय के छात्रावासों में छात्रों की आकस्मिक मौत, आत्महत्या और योग्य कर्मचारियों के पलायन का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है । एक शिक्षक नवोदय में 24 घंटे वार्डन के दायित्व का निर्वहन करता है इसलिए छात्रों की सुरक्षा दांव पर है । पूरा सिस्टम रेजीमेंटेशन और ऑब्जेक्टिफिकेशन का शिकार हो गया है इसलिए यहां स्थाई वार्डन की नितांत आवश्यकता है । इसके अलावा सांसदों से मांग की गई कि वह सरकार से नवोदय के गैर-शैक्षिक कर्मचारियों को 10% विशेष भत्ता दिलाने का प्रयास करें । यह भत्ता नवोदय जैसे सह-शैक्षिक आवासीय स्थापना के लिए अपरिहार्य है, लेकिन इस मांग को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है, जो नवोदय कर्मियों के साथ अन्याय है । ऑफिस स्टाफ, मेस स्टाफ, ईसीपी, केयर टेकर, लैब अटेंडेंट, स्टोरकीपर और स्वीपर-सह-चौकीदार वास्तव में इसके हकदार हैं । संगठन की मान्यता को लेकर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री कुमार रंजन से मुलाकात कर संगठन के सदस्यों ने उन्हें बताया कि 1985 में एनवीएस की स्थापना होने के बावजूद एनवीएस द्वारा कर्मचारी संघ को मान्यता देने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जबकि कर्मचारी संघ की ओर से मान्यता हेतु पुरजोर मांग की जाती रही है । कर्मचारियों की भलाई और व्यवस्था में सुधार के लिए संगठन को मान्यता मिलना जरूरी है । नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ एनवीईडब्ल्यूए अधिनियम 1960 के तहत पंजीकृत संस्था है जिसका कार्यालय दिल्ली में है तथा देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 400 जेएनवी के कर्मचारी इसके सदस्य हैं । इसके साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे उपनियम पंजीकरण प्रमाण पत्र, सदस्यता फॉर्म और सीईसी पदाधिकारियों की सूची पहले ही एनवीएस मुख्यालय में जमा कर दी गई है । संघ के सभी पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि संगठन को जल्द से जल्द मान्यता दिलाई जाए ताकि कर्मचारियों के शोषण पर लगाम लग सके एवं नवोदय विद्यालय की गरिमा अक्षुण्ण रह सके । सांसदों से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिंह, उप महासचिव अविनाश राय, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एम के सिंह, अरुण गौर, विजय दवे, ताराचन्द्र सैनी तथा रवि आर्मों शामिल थे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad