Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 24, 2021

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने किया जरही उप तहसील व भैयाथान तहसील कार्यालय का निरीक्षण। जरही उप तहसील के रीडर एवं लिपिक को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस।


सूरजपुर - 24 जुलाई 202, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जरही उप तहसील व भैयाथान तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग में कार्य के प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य योजना बनाकर न्यायालयीन प्रक्रिया को समय पर निराकरण करने तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने लंबित प्रकरण, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी का प्रतिवेदन समय पर मंगाकर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजस्व, न्यायालयीन प्रकरण के संधारण व नोटिस तामिल कराने में लापरवाही बरतना पाये जाने पर जरही उप तहसील के बृजभान सिंह सहायक ग्रेड 2 एवं सुरेश भारती सहायक ग्रेड 3 रीडर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने तहसील मे लंबित समस्त प्रकरण का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों का अवलोकन कर लंबे समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने हेतु तहसीलदार को निर्देश दिए हैं।  उन्होने डिजिटल हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, आधार सीडिंग, किसान पुस्तिका, जेण्डर के ऑनलाइन प्रविष्टि किये जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा निराकृत प्रकरणों को रिकार्ड रुम में जमा कराने का निर्देश दिया गया साथ ही अप्रारंभ, अविवादित, नामांतरण प्रकरणो पर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिन अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणो पर शीघ्र आदेश पारित किया जा चुका है उनका रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad