सूरजपुर -11 जुलाई 2021, कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के द्वारा राजस्व विभाग की कार्य प्रगति पर सुधार करने एवं राजस्व प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु एक अभिनव पहल की गई है। कलक्टर के द्वारा संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी के नेतृत्व मे तहसीलो के निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है।जिसमे तहसीलदार ऋचा सिंह एवं भू अभिलेख अधीक्षक श्री नीरज कांत तिवारी है। यह टीम समय समय पर जिले के विभिन्न तहसीलों का दौरा कर रही है। माह के प्रथम सोमवार को सूरजपुर तहसील, उपतहसील पिल्खा,प्रथम बुधवार को रामानुजनगर, उपतहसील देवनगर, द्वितीय गुरूवार को प्रेमनगर, द्वितीय शुक्रवार को भैयाथान, उपतहसील भटगंाव, तृतीय बुधवार को ओड़गी, उपतहसील बिहारपुर, चतुर्थ सोमवार प्रतापपुर उपतहसील डांडकरवां, चतुर्थ बुधवार तहसील लटोरी, उपतहसील जरही का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमे तहसीलो मे लंबित समस्त प्रकरण का अवलोकन किया जा रहा है। लंबे समय से लंबित प्रकरणों का अवलोकन कर शीघ्र निराकरण करने हेतु समस्त तहसीलदार को निर्देश देने के साथ साथ समय सीमा का निर्धारण कर उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
गौरतलब है कि इस पूरी कवायद का उद्देश्य यह है कि राजस्व प्रकरण के निराकरण में होने वाली देरी से आम नागरिकों को होने वाली समस्याओं से निजात दिलायी जा सके। जिससे आम नागरिकों को बार बार राजस्व कार्यालय के चक्कर न लगानी पड़े। उक्त जिला स्तरीय टीम को तहसीलो की जांच और व्यवस्था सुधारने हेतु कलक्टर के द्वारा 25 बिंदु की चेक लिस्ट सौपीं गई है। जिसके आधार पर तहसीलो को व्यवस्थित की जा सके। यह चेक लिस्ट तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के व्यवस्थित रूप से संचालन, नस्तियों का सही तरीके से संधारण और प्रकरणों का त्वरित निराकरण हेतु एक मार्गदर्शिका का कार्य भी करेगी। इसी तारतम्य मे उप तहसील देवनगर एवं रामानुजनगर की जांच की गई। जहाँ लंबे समय से निराकृत प्रकरण पाए गए जिसे जिला अभिलेखागार मे जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को निर्देशत किया गया। वसूली के प्रकरण ऑनलाइन नामांतरण बटवारा सीमांकन के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिया गया है। ये टीम कलेक्टर महोदय को अपना रिपॉर्ट प्रस्तुत करेगी।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.