महासमुन्द 14 जुलाई 2021/ मुस्लिम समाज कांपा के कब्रिस्तान में 2 लाख की लाख की लागत से शेड निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए राशि की घोषणा पर मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का आभार जताया है।
मुस्लिम समाज कांपा के अल्ताफ खान, रुस्तम खान, अब्दुल्लाह खान, महबूब खान, सिद्दिकी खान, इसहाक खान, हुसैन खान, सफर खान आदि ने आज बुधवार को संसदीय निवास पहूंचकर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर से मुलाकात की।
इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि वर्षों से ग्राम कांपा में 40 से 50 परिवार निवासरत हैं। यहाँ स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए कोई भी सुरक्षित छाया की व्यवस्था नहीं है। जिससे जनाजे की नमाज पढ़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नतीजतन यहाँ एक शेड के साथ ही चबूतरा निर्माण की आवश्यकता है। जिस पर समाज की पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने दो लाख रुपए की राशि अपनी विधायकनिधि से देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर संसदीय सचिव चंद्राकर का समाज के पदाधिकारियों ने आभार जताया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.