सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा के तत्वाधान अम्बेडकर मेमोरियल भवन में बौद्ध उपासक एवं उपासिकाओ द्वारा गुरु पूर्णिमा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
दल्लीराजहरा - सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा के तत्वाधान दिनांक 24/07/2021को संध्या 6.00 बजे अम्बेडकर मेमोरियल भवन में बौ द्ध उपासक एवं उपासिकाओ द्वारा गुरु पूर्णिमा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । धम्मपुर्णिमा, त्रिविध पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था ।
इसी दिन "महाकारूणिक बुद्ध ने सारनाथ के इसिपतन मृगदाय में इ पू528में आषाढ़ पूर्णिमा के ही दिन पांच परिव्राजको को धम्म का उपदेश दिया इस को ही धम्म चक्र प्रवत्तन दिन भी कहते ,इसी दिन संघ का निर्माण हुआ, जो कालान्तर में आषाढ़ पूर्णिमा से आश्र्विन पूर्णिमा तक चरितार्थ हुआ सम्यक् सम्बुद्व ने मध्यम मार्ग,अष्टांगिक मार्ग का आचरण, जो आरंभ में कल्याणकारी मध्य में कल्याणकारी एवं अन्त में कल्याणकारी है को बताते हुए बहुजन हिताय बहुजन सुखाय वादी संदेश दिया ।
इस पावन पर्व पर त्रीशरण,पंचशील एवं बुद्ध वन्दना का पाठ किया गया । अवसर अशोक बाम्बेश्वर अध्यक्ष-सम्यक बौद्ध महासभा,हेमन्त कान्ड़े-प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा,बी.एल.बौद्ध-बौद्धाचार्य,दिलीप सुकदेवे,गोरेलाल बाम्बेश्वर,सुरेन्द्र मेश्राम,ओमप्रकाश रामटेके,अनुप खोब्रागड़े,कमल कान्त रामटेके, राधेलाल मेश्राम,सत्यनारायण रामटेके,सन्तोष मेश्राम,शंकर मेश्राम,किशन खोब्रागड़े,रोशन पाटिल, योगराज बोरकर, भीमराव भोसले,सुरेन्द्र वैध,देवेश मेश्राम, जितेन्द्र रामटेके,प्रहलाद नोन्हरे, श्रीमती चन्द्ररेखा नांदेश्वर-अध्यक्ष महिला मंडल,नीता रामटेके,मीरा बौद्ध,हिमलता सुखदेवे, भावना दासोडे,प्रियन्का बौद्ध, सीमा रामटेके, ज्ञानेश्वरी खोब्रागड़े,लता बोरकर, भागा बाई मेश्राम,रंजना रामटेके, शारदा बाम्बेश्वर, सुधा वासनिक, ललिता डोंगरे, ज्ञायत्री मेश्राम, प्रतिमा मेश्राम, सोनम बन्सोडे, अलिशा गायकवाड, जीविका बड़गे एवं बौद्ध उपासक एवं उपासिकाये उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.