Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 8, 2021

हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले-कलेक्टर

 

जिला स्तरीय डी .एल. सी. सी. एवं डी. एल. आर. सी. बैठक सम्पन्न

देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 08 जुलाई 2021-जिला स्तरीय परामर्शदात्री (डी .एल. सी. सी. एवं डी. एल. आर. सी.) बैठक में बैंकों एवं शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक आज गुरुवार को कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होने जिले के विभागीय अधिकारियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए जिससे लोगों के जीवन स्तर मे बदलाव आ सके।उन्होने कहा कि कृषि प्रधान बेमेतरा जिले मे शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इस दिशा मे प्रयास करें। कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित बैठक मे सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर श्री एम व्ही पेंढारकर एवं जिला विकास अधिकारी, नाबार्ड श्री एम एम बारा, जिले के बैंकों के अधिकारी/प्रतिनिधि, उप संचालक कृषि श्री महादेव मानकर, नोडल अधिकारी सी.सी.बी. आर. के. वारे. एवं राज्य शासन के अधिकारी उपस्थित रहे।  

       बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 की चतुर्थ तिमाही की समाप्ति पर 31 मार्च 2021 को जिले के सभी बैंकों मे कुल ऋण जमा 53.20 प्रतिशत है। जिसमें कमर्शियल बैंकों का ऋण जमा अनुपात 58.50 प्रतिशत, ग्रामीण बैंक का 27.40 प्रतिशत एवं सहाकारी बैंक का 55.30 प्रतिशत है। लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये-लीड बैंक अधिकारी द्वारा संतोष आयाम ने जिले में कार्यरत बैंकों की मार्च 2021 तिमाही की कुल जमा एवं कुल ऋण राशि ऋण जमा अनुपात एवं प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में दी गयी ऋण राशि की जानकारी प्रदान की गयी। जिसमें जिले का सी डी आर अनुपात 60 प्रतिशत है है।

        जिलाधीश द्वारा प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के अधीन अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग, अल्पसंख्यक, महिलाओं एवं कमजोर वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक बैंक ऋण मुहैया कराने हेतु बैंको को निर्देश दिया गया है। बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन), जिले को लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी बैंको स्वीकृत प्रकरणों को तत्काल वितरित किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। जिला ब्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं खादी ग्रामोद्योग के रोजगार मूलक ऋण योजनाओं को स्वीकृति उपरान्त तत्काल वितरित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

    अन्त्योदय स्वरोजगार योजना, अंत्योदय स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप ऋण स्वीकृत प्रकरण की काफी कम होने पर जिलाधीश द्वारा नाराजगी ब्यक्त किया गया है। जिलाधीश द्वारा बैंक शाखाओं को लक्ष्य प्राप्ति हेतु तत्काल ऋण स्वीकृत एवं वितरण करने हेतु निर्देश दिया गया।

     राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मुद्रा ऋण, प्रधान मंत्री स्व निधि ऋण योजनाओं को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत एवं वितरित किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। पशुपालन एवं मत्स्य पालन रू शासन के निर्देशानुसार कार्यशील पूंजी संबंधी आवश्यकताओं के लिए के सी सी (किसान क्रेडिट कार्ड) योजना का लाभ पशुपालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित कृषकों को भी दिया जाना है। जिसमे केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य प्राप्त करना है।

      सहायक महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना, वित्तीय अनुशासन एवं चिंतामुक्त जीवन, ऋण की नियमित अदायगी और त्वरित बीमा दावा किये जाने के सन्दर्भ में बैंकर्स को जानकारी प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2020-21 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड, दुर्ग द्वारा बेमेतरा जिले का वर्ष 2021-22 के वार्षिक साख योजना के प्रमुख बिन्दुओं एवं संभाव्यता युक्त ऋण योजना (च्वजमदजपंस स्पदामक ब्तमकपज च्संद) की लक्ष्य पर चर्चा किया गया। जिलाधीश द्वारा प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र की ऋण उच्च प्राथमिकता के साथ करने हेतु निर्देशित किया। अन्त में जिलाधीश ने बैंकों को निर्देश दिया कि वे समय सीमा के अन्दर योजनाओं के लक्ष्य को पूर्ण करें। मुख्य प्रबंधक (जिला अग्रणी बैंक) बेमेतरा संतोष आयाम के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद बैठक समाप्त किया गया।


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad