अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा -- मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये जैजैपुर पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से दस लीटर अवैध महुआ शराब सहित अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के द्वारा अवैध शराब , जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी सक्ती शोभराज अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 11/07/2021 को थाना जैजैपुर में मुखबीर की सूचना के आधार पर कि दो व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध महुआ शराब लेकर ग्राम खम्हारडीह से भोथीडीह जा रहे है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कार्यवाही कर ग्राम भोथीडीह में मोटर सायकल कमांक सीजी 11 ए०व्ही० 0983 में आरोपी मिथलेश कुमार धीवर पिता संत कुमार धीवर निवासी लखुर्री एवं वेद व्यास यादव पिता श्याम नारायण यादव निवासी लखुरी के कब्जे से 02 प्लाटिक के जेरीकेन पांच-पांच लीटर क्षमता वाली में पांच-पांच लीटर भरा महुआ शराब कुल जुमला 10 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 1000/ रू मिलने पर उक्त अवैध महुवा शराब को सहित अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर लिया।
आरोपियो का कृत्य अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 99/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल जांजगीर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक व्ही० के० पाण्डेय थाना प्रभारी जैजैपुर के मार्गदर्शन सहित सउनि मथुरा प्रसाद मन्नेवार , अश्वनी जायसवाल , कृष्ण कुमार राठौर , घनश्याम टण्डन , जयराम बिझवार का उल्लेखनीय योगदान रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.