Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 15, 2021

मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में ट्रांसपोर्टर्स, केंद्र-राज्य सरकार को दिया अल्टीमेटम...


 
रायपुर : भाड़े में वृद्धि तथा अवैध वसूली पर रोक की मांगों को लेकर प्रदेश के ट्रांसपोर्टर्स बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों ने अगस्त के पहले सप्ताह तक राज्य और केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है। यदि तब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिद्धू ने कहा कि डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. इसलिए केंद्र सरकार को एक नियम बनाना चाहिए। सड़कों से भ्रष्टाचार अभी खत्म नहीं हुआ है। यदि छत्तीसगढ़ से कोई गाड़ी उत्तर भारत की तरफ चली जाए, तो जाने-आने में अवैध वसूली की जाती है। पहले कहा गया था कि समझौता शुल्क ही लिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।
राज्य और केंद्र से आग्रह है कि वे हमारी मांगों को सुने। हमने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी निवेदन किया है कि वे केंद्र से बात करें. ट्रांसपोर्टर्स की देशव्यापी बैठक दिल्ली में बुलाए। उनकी समस्याओं को सुने। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि वे भी किसानों के साथ दिल्ली के बॉर्डर पर बैठकर आंदोलन करना चाहते हैं।
सचिव दिवाकर अवस्थी ने बताया कि पहले भी हमने आंदोलन किया था, लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं हुई। हमने अगस्त के पहले सप्ताह तक सरकार को अल्टीमेटम दिया है। यदि मांगे पूरी नहीं होती है, तो हम एक बड़ा आंदोलन छत्तीसगढ़ में करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर भी करेंगे. सभी गाड़ियां रोककर चक्का जाम कर देंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad