पंकज शर्मा, रायपुर : राजधानी में असमाजिक तत्वों का आतंक लगातार जारी है। जोरापारा में बुधवार रात कुछ असमाजिक तत्वों नें घर के बाहर खड़ी कार मे तोडफ़ोड़ कर दी। देर रात हुई घटना में सुबह लोगों को इसके बार में पता चला। गौरतलब है कि इससे पहले भी इलाके में अज्ञात आरोपियों द्वारा घर के बाहर खड़ी वाहनों में तोडफ़ोड़ की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
वहीं, आज आक्रोशित लोगों ने सुबह मौदहापारा थाना पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को अज्ञात आरोपियों ने जोरापारा इलाके में उत्पात मचाते हुए हेमंत साहू के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़-फोड़ कर दिया।
देर रात हुए इस घटना को लेकर पीडि़तों ने सुबह थाने का घेराव कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि पुलिस पार्टी रात में पेट्रोलिंग कर इन घटनाओं को लगाम लगाने की दावा करती है। लेकिन सामने आ रही घटनाओं से पुलिस की कार्य प्रणालियों का उजागर हो रहा है। बहरहाल पीडि़तों के शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.