बागबाहरा 23 जुलाई 2021/श्रीमती अलका नरेश चंद्राकर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवम जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में आज मंत्री कवासी लखमा के द्वारा भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी के लिए अमर्यादित आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने के विरोध में आज बागबाहरा स्टेशन चौक में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अलका नरेश चंद्राकर जी ने कहा सत्ता के मद में चूर प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा एक महिला के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल करना उनकी घटिया सोच औऱ संस्कार का परिचायक है जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से उक्त मंत्री द्वारा बेतुका बयानबाजी हेतु चर्चित है। पद की गरिमा तक को भूल जाते है साथ ही कॉंग्रेस पार्टी के इतिहास के अनुरूप है जो कि हमेशा से ही महिलाओं का अपमान करते आ रही। ऐसे व्यक्ति को इस पद पर भी रहने का कोई अधिकार नही बनता,जिन महिला बहनों के वोट से कांग्रेस सत्ता में आई है उन्ही बहने अब कांग्रेस को धूल चटाएंगी इसलिए हम ये मांग करते है कि या तो वो तुरन्त इस्तीफा दे या फिर छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें इस पद से जल्द से जल्द बेदखल करें। मंत्री के इस बयान से सभी छत्तीसगढ़ की महिला बहने आहत है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षगण डॉली ध्रुव, कल्पना सिन्हा खल्लारी, उमा सोनी कोमाखान पिंकी चन्द्राकर, जान्हवी साहू, अमरीका ध्रुव, ज्योति साहू, ममता सोनवानी, लक्ष्मी, उत्तरा, वेदव्यास, गीता सोनवानी, विशाखा, गौरी देवांगन, गीता देवांगन, नरेश चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, धरम दीवान, भोजनाथ देवांगन, दुबेलाल साहू, संजय मालवे, आबिद कुरेशी, जसराज चन्द्राकरजिलाध्यक्ष भाजयुमो, पप्पू चावल, राजेश सोनी, राजेश बागानी, लोकेश साहू मिथिलेश साहू, मनिंदर सिंग, रमेश निषाद, विनोद दीवान, पूनम सिर्री, रूपेश साहू, रवि फरोदिया, मोगेश चन्द्राकर, कमलेश तांडे, देवेंद्र साहू, भावेश पुरोहित, हेमंत साहू, राहुल सदरानी, कार्तिक सिंह, राजा देवांगन मीडिया प्रभारी आशीष पांडेय आदि उपस्थित थे।
विडियो देखें
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.