बागबाहरा 15 जुलाई 2021 / भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने कहा कि किसान हितैषी होने की बात करने वाली भूपेश सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। खेती के सीजन में किसी भी सोसाइटी में खाद नहीं है। अधिकारियों को समस्या बताने पर सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। खाद नहीं मिलने से किसान कृषि कार्य में पिछड़ते जा रहे हैं, उन्हें खाद दवा नहीं मिलने से समय पर कृषि कार्य संभव नहीं है, जिसका असर उत्पादन पर असर पड़ेगा। आज कांग्रेस सरकार गिरदावरी के नाम रकबा कटौती व अन्य फसल लगाने पर प्रोत्साहन के नाम पर लोक लुभावन वादे कर रही हैं। किसानों की मांग है कि समय पर खाद मिले और 2 साल का बोनस मिले। आज किसानों द्वारा उपजाए गए विक्रय किए गए धान सोसाइटियों में सड़ रहे हैं लाखों क्विंटल धान आज भीग कर खराब हो रहा है और सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है। छत्तीसगढ़ के कृषि में धान मुख्य उपज है सरकार किसान भाइयों पर अपनी संवेदना दिखाते हुए खाद फसल बीमा राशि सुविधा शीघ्र मुहैया कराए। आज ऐसा लगता है सरकार किसानों के साथ षड्यंत्र के तहत ऐसा कर रही है।
स्थानीय सहकारी समितियों के व्यवस्थापक से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद की किल्लत कुछ हफ्तों से है, जिससे किसानों को अपने कृषि कार्य में दिक्कत आ रही है। मुख्य रूप से तेंदूकोना, सम्हर, गांजर, बसलाडाबरी समितियों ने खाद की कमी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.