Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 30, 2021

महासमुंद कलेक्टर ने तेज बारिश के बीच गौठानों का किया निरीक्षण साल भर ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलें ऐसी कार्ययोजना बनाएं

 



महासमुन्द 30 जुलाई 2021/ गुरूवार को रूक-रूक कर हो रही तेज बारिश के बीच छाता लेकर कलेक्टर डोमन सिंह ने अपने सरायपाली एवं बसना भ्रमण के दौरान चिमरकेल एवं पाटसेन्द्री गौठान एवं चारागाहों का अवलोकन किया। इस मौकें पर उन्होंने समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों के बारें में पूछा। इसके साथ ही उनके द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट खाद विक्रय राशि के भुगतान के संबंध में जानकारी ली। 

कलेक्टर ने गौठान और चारागाह में लगाई जा रही नैपियर घास का भी अवलोकन किया। इस मौकंे पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नम्रता जैन सहित कृषि से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।



कलेक्टर  ने क्रय किए गए गोबर एवं तैयार वर्मी कम्पोस्ट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठानों में साल भर महिला समूहों को रोजगार मिलें, इसके लिए कार्य किए जाएं। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि गौठानों को ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधार के रूप में भी देखा जा रहा है। इसके अलावा गौठानों में आने वाले मूवेशियों को भी भरपूर चारा-पानी मिलें इस पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गौठानों में लगभग 10 हजार फलदार, छायादार पौधों का भी रोपण किया जा रहा है। इसके अलावा छोटी-छोटी नर्सरी तैयार कर ग्रामीणों को कृषि कार्य की नयी-नयी तकनीकियां भी बताई जा रही है।  



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad