जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के नेतृत्व में लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने थामा जोगी कांग्रेस का दामन...,
अभिषेक उटकेल बने अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष
राजनांदगांव - आज शहर स्थित स्टेट स्कूल में जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के मार्गदर्शन में व नवनियुक्त अनुसूचित जाति शहर अध्यक्ष नेतृत्व में 200 कार्यकर्ताओं ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जोगी) में प्रवेश लिया है । शमसुल आलम ने बताया पिछले 2 सालों से लगातार सक्रिय रहे अभिषेक उटकेल(चिंटू) को SC सेल का राजनांदगांव शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है , नियुक्ति पत्र लेते हुए चिंटू ने 200 कार्यकर्ताओं को जोगी कांग्रेस में प्रवेश दिलाया है, पानी गिरने की वजह से बहुत से कार्यकर्त नही पहुंच पाए थे।
शहर अध्यक्ष बनते ही चिंटू उटकेल ने कहा कि जकाँछ जिला अध्यक्ष शमसुल आलम के गरीबो व सफाई कर्मचारियों के कार्य को देखते हुए प्रभावित होकर जोगी कांग्रेस का दामन थामा है तथा कंधे से कंधा मिलाकर शासन प्रशासन से लड़ेंगे,इस अवसर पर जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ ब्लॉक अध्यक्ष देव सिन्हा , SC शहर अध्यक्ष अभिषेक उटकेल, निखिल रामटेके, धर्मेंद तलकयी ,अन्ना आदि लगभग150 कार्यकर्ता स्टेट है स्कूल ग्राउंड में उपस्थित थेथे
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.