(महेंद्र शर्मा बंटी)डोंगरगढ़-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवम जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालबहादुर नगर के तत्वधान में 11 जुलाई को पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर मोदी सरकार को कोसते हुए पेट्रोल डीजल के दामो में कमी करने की मांग की गई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हाथो में तख्ती लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरा सोनी ने कहा कि पेट्रोल डीजल उत्पाद के लगातार बढ़ने से आम लोगो को महंगाई से राहत नही मिल रही है,पहले से लोगो की आर्थिक स्तिथि का डांमाडोल कोरोना के चलते हुई है,
लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता की जेब ढीली हो गई है।गरीब वर्गो को मोटरसाइकिल चलना मुश्किल बन गया है।उन्होंने और कमेटी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की इस महंगाई नीति का जमकर विरोध कर पेट्रोल उत्पाद की दाम घटाने की मांग की है।
बढ़ती मंहगाई ने आमजनता की चैन सुकून छीन लिया है।सात साल में केंद्र सरकार ने मंहगाई पर लगाम कसने फिसड्डी साबित हुई है,इसी के चलते आम जनता की आर्थिक स्तिथि कमजोर हो गई है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.