रतनपुर...आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 5 (2) रानी पारा मैं राज्य स्तरीय वजन त्यौहार का आयोजन किया गया जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन के योजना अंतर्गत जिला कलेक्टर के निर्देशन में राज्य स्तरीय वजन त्यौहार 7 जुलाई से 16 जुलाई तक मनाया जाना है उसी तारतम्य में आज वार्ड नंबर 5(2) रानीपारा रतनपुर आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया गया रानीपारा में 0 से 5 वर्ष के बच्चों का वजन किया गया कार्यकर्ता दिरून निशा बच्चों को स्वयं अपने हाथ से उठा के वजन कराया और माताओं को बच्चों का ध्यान रखने कहा।वजन त्योहार के माध्यम से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री कर पोषण स्तर ज्ञात करने की प्रक्रिया आरंभ की गई।
विदित हो कि 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों के पोषण स्तर के आकलन हेतु समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वजन त्यौहार का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है कार्यक्रम दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिरून निशा समूह की अध्यक्ष पाकीजा एवं मितानिन स्मृति गोपाल मोहल्ले वासियों में अनसूया धीवर,गंगा सूर्यवंशी,दुवासा धीवर,दिव्या सूर्यवंशी,एवं समस्त वार्ड 5 के महिलाएं उपस्थित रहे दिरून निश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया
कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत पूरे प्रदेश भर में वजन त्यौहार मनाया जा रहा है जिसमे 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों के पोषण स्तर का आकलन किया जाना है ताकि उन्हें कुपोषित होने से बचाया जा सके। आज रानी पारा वार्ड नंबर 5(2) रानी पारा में आयोजित किया गया।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.