*अवैध शराब का गढ़ बनता जा रहा औंधी क्षेत्र!*
*0 खुले आम बिक रही अवैध शराब।*
*0 कार्यवाही के नाम खाना पूर्ति*
अम्बागढ़ चौकी:- थाना क्षेत्र के सालेभट्टी, बड़गांव, पालेभट्टी, औंधी गांव की हर गली में इन दिनों अवैध तरीके से कच्ची शराब बेची जा रही है. इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है. वहीं युवा पीढ़ी भी नशे की आदि होते जा रहे हैं. इसके कारण दर्जनों ऐसे परिवार हैं, जो उजड़ने की कगार पर हैं. इतना ही नहीं अवैध कारोबार तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे अब पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार की जानकारी पुलिस प्रशासन को है. बाबजूद इसके वह अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है. ऐसे में अब पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है. फोन के माध्य्म से महिलाएं एवं पुरुषो द्वारा थाना कई बार अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे. महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से आए दिन घरों में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है.
*0 क्षेत्र के दर्जनों गांव में होती है अवैध शराब की बिक्री*
औंधी थाना क्षेत्र में दर्जनों ऐसे गांव हैं. जहां अवैध शराब का काला कारोबार बे-रोकटोक जारी है. औंधी की स्थिति यह है कि गांव वालों को पानी 8 बजे भले न मिले, लेकिन मदिरा प्रेमियों को गांव में बिना मशक्कत किए शराब 6 बजे से उपलब्ध हो जा रही है. अवैध रूप से गांव-गांव में संचालित हो रही शराब की दुकानों ने गांवों का माहौल दूषित कर दिया है. क्षेत्र में शराब के कारण दिनों-दिन भोले-भाले ग्रामीण और युवा वर्ग शराब की लत में जकड़ता जा रहा है
*0 शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई*
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर भी पुलिस महकमा अवैध कारोबार को अनदेखा कर रहा है. इसी वजह से शराब कारोबारियों के हौंसले बुलंद हैं. अगर हम बात करें औंधी थाना क्षेत्र के डोंगरगांव, पालेभट्टी, मेढ़ा की तो यहाँ शराब भट्टी से भी ज्यादा भीड़ लगी रहती है।
*0 महाराष्ट्र की शराब दुगने दाम पर*
इन गांवों में खुले आम महाराष्ट्र की देशी संतरी, बियर अंग्रेजी शराब गोवा, आईबी सहित विभिन्न प्रकार की शराब निर्धारित कीमत से दोगुनी दामो में बेच कर लोगो के जेब मे डाका डाला जा रहा है। इन शराब कारोबारी द्वारा सारे नियम और कानून को ताक पर रखकर व्यापार को संचालित कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस सिर्फ छोटे मोटे कच्ची महुआ शराब बेचने वाले के ऊपर कार्यवाही कर नाम कमा रहा है और बड़े कोचियों को संरक्षण दे कर बदनामी।
*वर्शन*
शिकायत तो मिली है लोकल वाले महुआ शराब बनाते हैं और बेचते हैं उनपर कार्यवाही की जा रही है, लेकिन आदिवासी क्षेत्र होने के कारण तीज-त्योहारों में उनको शासन द्वारा छूट दिया गया है, अवैध शराब बेचने वालों के ऊपर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
*टीडी डहरिया, थाना प्रभारी, औंधी*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.