साप्ताहिक बाजार स्थल मे पौनी पसारी निर्माण कार्य का मुद्दा गरमाय निर्माण कार्य को अन्यत्र जगह हटाने सीएमओ के बाद अब गुण्डरदेही एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गुण्डरदेही । साप्ताहिक बाजार स्थल गुण्डरदेही में नगर पंचायत द्वारा बनाए जा रहे पौनी पसारी निर्माण कार्य को विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक लोगो ने विरोध जताते हुए गुण्डरदेही नगर पंचायत के सीएमओ के बाद समाजिक लोगो ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम कार्यरत सचिन शर्मा ( बाबु ) को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गुण्डरदेही साप्ताहिक बाजार स्थल एक मात्र ऐसा जगह है जहां मुख्यमंत्री से लेकर बड़े राजनेता दुर्गा पूजा सत्संग समारोह व सामाजिक व सास्कृतिक कार्यक्रम होते है और इनके अलावा नगर मे कोई स्थान नही है इसलिए इस जगह को सुरक्षित रखा जाए , उक्त स्थान पर नगर पंचायत गुण्डरदेही द्वारा पौनी पसारी योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य प्रस्तावित है जिसमे सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए जगह कम पड़ेगा, उक्त पौनी पसारी निर्माण कार्य को अन्यंत्र जगह कराया जाए व इस जगह को सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए सुरक्षित रखा जाए , इनके आलावा 12 वर्ष पुर्व निर्माण जगह मे लगे
बरगद पेड़ को अवैध रूप से कटावा दिया गया उनके उपर कार्रवाई किया जाए । ज्ञापन सौंपने वालो मे पूर्व पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता केशव साहू पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक थानमल जैन पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन जैन बिरेन्द्र साहू पंकज चौधरी सुरेश सोनी लक्ष्मी नारायण सिन्हा मुरली मनोहर रजा बक्श गुण्डरदेही व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन मनीष जैन दौलतराम सोनकर आदि शामिल है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.