Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 13, 2021

*सामूहिक दुष्कर्म व लूट के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार*

 

*सामूहिक दुष्कर्म व लूट के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार* 




रायपुर । प्रार्थिया महिला निवासी अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 11.08.21 को अपने पति के साथ काम की तलाश में रायपुर आयी थी तथा अपने पति के साथ रात्रि लगभग 08ः00 बजे एक परिचित से मिलने बंजारी मंदिर पास गये थे इसी दौरान तीन लड़के प्रार्थिया एवं उसके पति का पीछा कर रहे थे। रात होने से प्रार्थिया अपने पति के साथ बंजारी मंदिर में जहां लोग सोते है वहां पर बैठी थी कि रात्रि करीबन 12ः00 बजे दो लड़के प्रार्थिया के पति के पास आए जो प्रार्थिया के पति को बुलाकर ले गए तथा एक लड़का बाहर खड़ा था। प्रार्थिया के पति को लेकर जाने के बाद तीनों लड़के रात्रि करीबन 12ः40 बजे पुनः प्रार्थिया के पास आए तथा बोले कि तुमको तुम्हारे पति बुला रहे है जिस प्रार्थिया उनके साथ जाकर पिकअप वाहन में बैठ गयी। इसी दौरान तीनों लड़के प्रार्थिया को पिकअप वाहन में बैठाकर खेत की ओर ले गये तथा दो लड़के प्रार्थिया के साथ बारी - बारी सामूहिक दुष्कर्म किये तथा एक लड़का रास्ते में उतरकर चला गया। प्रार्थिया उन लड़कों से बोली उसे अपने पति के पास जाना है तो वह लड़के बोले पुलिस को नहीं बताओगे तो तुम्हारे पति को छोड़ देंगे एवं प्रार्थिया को बंजारी मंदिर पास लाकर छोड़ दिए। प्रार्थिया मंदिर के पास पुलिस चैकी में गई तब उसे पता चला कि उसका पति उन लोगों से स्वयं को छुड़ाकर भागकर थाना गया है एवं प्रार्थिया का मुलाकात उसके पति से थाना में हुआ। तब प्रार्थिया का पति बताया कि तीनों लड़के उसे पकड़कर कहीं ले जा रहे थे एवं उसका मोबाईल फोन भी लूट लिये थे इसी दौरान प्रार्थिया का पति किसी प्रकार से स्वयं को उनसे छुड़ाकर भाग गया। जिस पर तीनों अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 492/21 धारा 376, 376डी, 506बी, 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस महोदय श्री अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री विश्व दीपक त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी खमतराई श्री विनीत दुबे को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना प्रभारी खमतराई श्री विनीत दुबे के नेतृत्व मंे थाना खमतराई की एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। घटना के संबंध में प्रार्थिया एवं उसके पति से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा बंजारी मंदिर उवं उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर भी लगाए गए। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को घटना में संलिप्त आजाद नगर रावाभांठा खमतराई निवासी आरोपी राजेश कुमार साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी कर आरोपी राजेश कुमार साहू को पकड़ने में सफलता मिली। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजेश कुमार साहू से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य दो साथी मुकेश साहू एवं संतोष बेलदार के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी मुकेश साहू एवं संतोष बेलदार को भी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनांक घटना को तीनों ने पहले प्रार्थिया के पति को बुलाकर उसे पकड़कर पिकअप वाहन में बैठाकर उसके मोबाईल फोन को लूट लिए एवं आउटर क्षेत्र में ले जा रहे थे इसी दौरान प्रार्थिया का पति स्वयं को छुड़ाकर भाग गया। तीनों आरोपी पुनः बंजारी मंदिर आए एवं प्रार्थिया को पिकअप वाहन में बैठाकर आउटर क्षेत्र में ले जाकर आरोपी राजेश कुमार साहू एवं मुकेश साहू ने बारी - बारी प्रार्थिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा आरोपी संतोष बेलदार रास्ते में उतरकर चला गया। आरोपी राजेश कुमार साहू एवं मुकेश साहू ने प्रार्थिया को पुनः बंजारी मंदिर पास ले जाकर छोड़ दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाहीं की जा रहीं है।  


*गिरफ्तार आरोपी*

*01. राजेश कुमार साहू पिता भरत साहू उम्र 37 साल निवासी आजाद नगर रावाभांठा खमतराई  रायपुर।* 

*02. मुकेश साहू पिता सेवा राम साहू उम्र 24 साल निवासी फुलवारी चैक रावाभांठा खमतराई रायपुर।* 

*03. संतोष बेलदार पिता कुंजल बेलदार उम्र 30 साल निवासी आजाद नगर रावाभांठा खमतराई रायपुर।* 


*आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विनीत दुबे थाना प्रभारी खमतराई, उपनिरीक्षक कमल नारायण शर्मा थाना खमतराई, सायबर सेल से प्र.आर. महेन्द्र राजपूत,  सुरेश देशमुख, थाना खमतराई से आर. सुदीप मिश्रा, पुष्पराज परिहार, सुनील सिलवाल, दीपक मिश्रा, विकास सिंह एवं आदित परिहार की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad