महासमुंद 13 अगस्त 2021/शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, महासमुन्द (छ0ग0) में भूगोल विभाग एवं आईक्यूएसी के तत्वधान में आज दिनांक 12 अगस्त 2021 को "पर्यावरण रूपान्तरण एवं उभरते मुद्दे विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन हुआ। विभाग द्वारा आयोजित इस वेबीनार का प्रमुख उद्देश्य वर्तमान समय में तीव्र औद्योगिकीकरण एवं नगरीकरण के कारण नगरों में हो रहे पर्यावरणीय झस को बताना एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जन जागरूकता लाना था।
इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखने के लिए प्रथम विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. संतोष शुक्ला, प्रोफेसर एवं डीन, भूगोल विभाग, डॉ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर, म.प्र. से उपस्थित थे। उन्होनें अपने व्याख्यान में मनुष्य द्वारा अपने पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और उससे उत्पन्न हो रही समस्याओं के निदान को बताया।
वेबीनार में द्वितीय वक्ता के रूप में प्रो. कल्पना मार्कण्डेय, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग, ओस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से उपस्थित थी। उन्होंने स्लम या मलिन बस्तियों के कारण नगरों के बिगड़ते स्वरूप पर प्रकाश डाला। मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर एवं उनकी समस्याओं पर प्रकाश डाला।
वेबीनार के संरक्षक के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार देवांगन ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन वेबीनार के समन्वयक डॉ. शालिनी वर्मा, विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस क्रार्यक्रम के लिए व्याख्यान समग्र एवं धन्यवाद ज्ञापन समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष वी.के. साहू द्वारा किया गया। इस वेबीनार में देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखण्ड, तमिलनाडू, गुजरात एवं राजस्थान से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
महाविद्यालयीन स्टॉफ के सहायक प्राध्यापक डॉ. एस. बी. कुमार, डॉ. शालिनी वर्मा, डॉ. सरस्वती वर्मा, डॉ. स्वेतलाना नागल, ग्रंथपाथ अजय कुमार श्रीवास कार्यालयीन स्टॉफ फलेश्वर दीवान, श्री गजपति पटेल, लेखराज बंजारे, अहिल्या लहरे व विनोद बंजारे ने सम्पूर्ण कार्यक्रम में सार्थक सहयोग प्रदान किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.