दिनांक 07/08/2021 को प्रार्थी प्रमोद शर्मा ने थाना डूंडासिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06/08/2021 को बरघाट से वापस लौटते वक्त सेलुआ टोल के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से हम ला कर प्रार्थी का पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गये जिस पर थाना डूंडासिवनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 403/2021 धारा 394 भादवि का प्रकरण एवं दिनांक 26/08/2021 को प्रार्थी मुन्नालाल मेश्राम ने थाना डुंडासिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 18/03/2021 को मंडला रॉड वेयर हाउस कर वाशिंग सेंटर के पास कुछ अज्ञात लोगों उनके पास रखे पैसो के बैग को छीनकर भाग गए जिस पर थाना डूंडासिवनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 423/2021 धारा 394 43 , भादवि का प्रकरण एवं दिनांक 05/01/2021 को थाना बरघाट में प्रार्थी मनोज सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बहरई घाटी के जंगल पास कुछ अज्ञात लोग सोने चांदी के आभूषणों से भरे बैग को छीनकर भाग गए जिस पर थाना बरघाट में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 05/2021 धारा 392,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री एस.के. मरावी एवं एसडीओपी बरघाट श्री शशिकांत सरयाम , एसडीओपी सिवनी सुश्री पारुल शर्मा को टीम गठित कर उक्त अपराधों में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी डूंडासिवनी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के प्रयास प्रारंभ किये गए । विवेचना के दौरान सायबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबीर सूचना के आधार पर दिनांक 27/08/2021 को ग्राम बम्हनी निवासी अजीजुर्रहमान उर्फ पापा , चुटका निवासी योगन्द्र ठाकरे एवं खैरी निवासी आसिफ खान को घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया । उक्त संदेहियों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 18/03/2021 को में इनका रहा सराहनीय कार्य:-एस डीओपी बरघाट श्री शशिकांत सरयाम, एसडीओपी शिवनी सुश्री पारूल शर्मा,प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौधरी, थाना प्रभारी डूंडासिवनी देवकरण डेहरिया, उनिनेहा राहंगडाले, कार्य, सउनि देवेन्द्र जैसवाल, प्र आर ,शेखर बघेल,आर राकेश ठाकुर, आर अजय बघेल,आर विनय चौरीया,आर एजाज़ खान, आर संतोष, आर मनोज मरावी, संजय,आर शिवदीप, आर राकेश त्रिवेदी, आर मुकेश,आर विवेक,सै.वकील खान, सै.परमेश्वर का योगदान रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.