*धूमधाम से मनाया जाएगा जनमाष्टमी का पर्व*
अम्बागढ़ चौकी में विगत 72 वर्षों की परम्परा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से जनमाष्टमी का पर्व मानने की तैयारी हो चुकी है जिसमे रामनाम भजन का 1दिवसीय आयोजन होगा जिसमें शहर के सभी वर्गीकरण के लोगो को टोलियां बनाकर अवसर प्रदान किया गया है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय लाटा ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व शहर के वरिष्ठजनो व व्यापारी लोगो की बैठक करवाई गई जिसमें यह कार्यक्रम तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष के भाँति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमे एक दिवसीय रामनाम भजन तथा जन्माष्टमी के पर्व को मनाया जाएगा एवम दूसरे दिन नगर में जुलूस निकाल कर दही लुट का आयोजन किया जाएगा। जिसमे आसपास की टोलियां भी नगर मे आमंत्रित किए गए है।तथा सभI नगर वासियों से भी इस कार्यक्रम में उपस्थित सादर आमंत्रित किए गए है। हमे बताया गया कि हमारे बुजुर्गों ने इस प्रथा का संचालन किया था जिसका उद्देश्य हमारी आपसी तालमेल प्रेम को बनाये रखने के साथ साथ नगर के लोगो के लिए भगवान से सुख शांन्ति माँगना था। इस वर्ष की बैठक में यह भी चर्चा हुई कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन पहले की भाँति पूरे सप्ताह भर का होगा जैसा कि इसकी शुरुआत थी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.