Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 31, 2021

सर्व आदिवासी समाज राजनांदगांव के द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चिचोला में किया गया चक्काजाम

 सर्व आदिवासी समाज राजनांदगांव के द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चिचोला में किया गया चक्काजाम 


हक की लड़ाई में निमंत्रण नही भेजे जाते ..जिसका जमीर जिंदा होता है वो लोग अपने आप आ जाते हैं।

* 10- 12 हजार से भी ज्यादा की संख्या में पहुचे थे आंदोलन करी 

* शासन प्रशासन से अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे आंदोलनकारी

*प्रशासनिक अधिकारी कार्यवाही करने लिखित में दिया  आठ दिनों का समय तब जाकर हटे आंदोलनकारी


छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज रायपुर के प्रांतीय आववाहन पर  छ.ग.सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई राजनांदगांव के नेतृत्व में जिला भर के 10 -12 हजार से ज्यादा आदिवासियों ने अपनी 12 सूत्रीय संवैधानिक मांगो को लेकर नागपुर - रायपुर नेशनल हाइवे सड़क पर चिचोला में एक दिवसीय जिला स्तरीय आर्थिक नाकेबंदी सह चक्काजाम किया गया ।सुबह 11बजे चिचोला साप्ताहिक बाजार स्थल में मंच पर बारी बारी से सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों ने उद्धबोधन दिया गया जिसमें उपस्थित सर्व आदिवासी समाज प्रमुख - प्रांतीय उपाध्यक्ष सूरजु टेकाम सर्व आदिवासी समाज ,जिलाध्यक्ष -जसवंत घावड़े सर्व आदिवासी समाज राजनांदगांव, जिलाध्यक्ष - प्रकाश नेताम (युवा प्रभाग )सर्व आदिवासी समाज ,गोंड़ समाज तहसील अध्यक्ष संतोष पडौती ,गोंडवाना यूथ क्लब अध्यक्ष राजेश नेताम ,चेम सिंह मरकाम ,किशोर नेताम ,प्रवीण मंडावी ,ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया सुरेंद्र मंडावी सर्व युवा प्रभाग ,गोंडवाना युवा प्रभाग अम्बागढ़ चौकी ब्लॉक अध्यक्ष युवराज नेताम ,उपाध्यक्ष गुलशन मंडावी ,सचिव अमित मंडावी , चौकी,मोहला, मानपुर गोंडवाना युवा प्रभाग ,उपाध्यक्ष हर्षदीप कोडापे सर्व आदिवासी समाज ,सचिव संजय शोरी , राहुल नेताम (युवा प्रभाग) शेर सिंह गोड़िया ,मानपुर ब्लॉक के ढ़ोकला सरपंच महोदया और सर्व आदिवासी समाज के सभी 9ब्लॉकों से समाज प्रमुख उपस्थित थे और देखते ही देखते युवा ,युवती ,महिला ,पुरुष ,बुजुर्गो  , सहित 10 - 12 हजार से अधिक आदिवासी समाज के लोग सभा स्थल में उपस्थित थे और सभा स्थल से रैली निकाल हाइवे में डोंगरगढ़ मोड़ से वापस छुरिया मोड़ के पास अपनी मांगों को लेकर सड़क के दोनों ओर बैठ गए ।रैली में सड़क की दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक फैले थे आंदोलनकारी प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारियों ने बहुत समझाने प्रयास किया छ.ग. सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई राजनांदगांव एवं सभी ब्लॉक इकाई पदाधिकारी,गोंडवाना यूथ क्लब डोंगरगढ़ ,गोंडवाना युवा प्रभाग अम्बागढ़ चौकी ,सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग ने बताया कि प्रमुख मांगे हैं। 1. जिला सुकमा में आदिवासी ससमाज बस्तर के निर्दोष ग्रामीण आदिवासीयो की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गया ह उनके परिजनों को उचित मुवावजा एवं शासकीय देने व बस्तर में नक्सल समस्या का स्थायी समाधान करने 

2.पदोन्नति में आरक्षण देने ,3.शासकीय नो में बैकलाग एवं नई भर्तियों पर आरक्षण रोस्टर लागू करने ,4.पाचवी अनुसूची में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भर्ती में शत प्रतिशत आरक्षण लागू करने ,5.खनिज उत्खनन के लिए जमीन मालिक को शेयर होल्डर बनाने तथा गोंन खनिज का पूरा अधिकार  ग्राम सभा को देने ,6. फर्जी प्रमाण पत्र धरियो पर कार्यवाही करने ,7.18 जनजातियों को जाति प्रमाणपत्र जारी करने ,8.छात्रवृत्ति योजना हेतु आय सिमा ढाई लाख से बढ़ा कर आठ लाख करने ,9.गैर आदिवासी लड़का से शादी करने वाली आदिवासी समाज की लड़की को आदिवासी समाज की जाती प्रमाण पत्र का लाभ नही देने ,10.आदिवासी समाज पर जातीगत अत्याचार करने वाले को कड़ी सजा देने आदिवासी बेरोजगारों के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करने, 11. मोहला -मानपुर -चौकी को आदिवासी जिला घोषित करने ,12.पारम्परिक ग्राम सभा के रूढ़िगत परंपरा का उलंघन करने वाले तथाकथित बाबाओ के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर आर्थिक नाके बंदी एवं चक्काजाम किया गया ।जिसका वाचन गोंड़ समाज तहसील अध्यक्ष संतोष पडौती के द्वारा किया गया ।

वही सर्व आदिवासीयो ने ढोकला के रूढ़ि परम्परागत व्यवस्था का उलंघन करने वाले जामडी पाठ(पटेश्वर धाम )कथाकथित संचालक बालक दास के खिलाफ कार्यवाही की लिखित आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिये जाने के बाद शाम 4 बजे माने आंदोलनकारी वही जिलाध्यक्ष जसवंत घावड़े सर्व आदिवासी समाज ने कहा कि आठ दिनों के भीतर कार्यवाही नही हुई तो फिर आंदोलन करेंगे जिसका शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होंगे।चक्काजाम  रोकने में पुलिस की सुरक्षा लाचार लग रही थी ।सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश व्यापी आर्थिक नाकेबंदी के आवाहन पर प्रदर्शन करने सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई राजनांदगांव के 10 - 12 हजार से ज्यादा की संख्या में आदिवासी युवाओ ,युवतीयो,महिलाओं ,पुरुषों, बुजुर्गों अच्छी संख्या में उपस्थित होकर आर्थिक नाके बंदी सह चक्काजाम का आयोजन सफल और सार्थक रहा ।और आभार  प्रगट जिलाध्यक्ष जसवंत घावड़े सर्व आदिवासी समाज ,युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष प्रकाश नेताम ने राजनांदगांव जिले के सभी आदिवासियों को सहयोग के लिए आभार प्रगट कर आर्थिक नाकेबंदी सह चक्काजाम  की समापन की घोषणा किया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad