सुरेंद्र विक्की मिश्रा
चौकी बेलगहना.. चांटीडाँड़ के घर से गायब हुई नाबालिग युवती के संबंध में अब तक कोई पता नहीं लगा पाई बेलगहना पुलिस। विगत 29 जुलाई को रात्रि 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच नाबालिक युवती के घर से गायब होने की सूचना प्रार्थी बृजलाल यादव पिता स्व रामसहाय यादव निवासी ग्राम चांटीडाँड़ द्वारा बेलगहना पुलिस चौकी में 30 जुलाई की दोपहर में दी गई । मामले में कार्यवाही करते हुए केवल धारा 363 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया परंतु अभी तक गायब हुई नाबालिक युवती के संबंध में बेलगहना पुलिस की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी है परिजनों का कहना है कि जब पुलिस चौकी में जाकर हमारे द्वारा इसके संबंध में पूछताछ की जाती है तो आपकी बेटी एक-दो दिन में मिल जाएगी ऐसा कह कर लौटा दिया जाता है वहीं
इस मामले में जब चौकी प्रभारी बेलगहना से बात की गई तो उनका कहना है कि मामले में धारा 363 के तहत कार्यवाही की जा रही है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.