Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 30, 2021

14 सूत्रीय मांगो के लेकर आदिवासी समाज के आह्वान मे आज नेशनल हाईवे में बेलतरा,बेलगहना और कोटा मे आदिवासी समाज के पदाधिकारियों किया प्रदर्शन

 14 सूत्रीय मांगो के लेकर आदिवासी समाज के आह्वान मे आज नेशनल हाईवे में बेलतरा,बेलगहना और कोटा मे  आदिवासी समाज के पदाधिकारियों किया प्रदर्शन



रतनपुर ताहिर अली की रिपोर्ट


रतनपुर....बेलतरा छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज प्रदेश कार्यकारिणी आह्वान पर 14 सूत्री संविधानिक अधिकार के  नाराजगी सोमवार को बेलतरा में नजर आई, जहां छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा अपनी 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बेलतरा बस स्टैंड में आर्थिक नाकेबंदी की गई। सुबह 11:30 बजे से दोपहर करीब 1:00 बजे तक यहां से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों को रोका गया। आर्थिक नाकेबंदी के तहत सामान्य वाहनों और लोगों की आवाजाही निर्बाध रही।


चक्का जाम के पश्चात सर्व आदिवासी समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। आंदोलनकारी आदिवासियों का दावा है कि सरकार बदलने के बावजूद अब भी आदिवासी पूरी तरह शोषित है। आदिवासियों ने पदोन्नति में आरक्षण की मांग करते हुए सामान्य जाति के लिए पदोन्नति को निरस्त करने की भी मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से लंबित बैकलॉग आरक्षित पदों पर तत्काल भर्ती की मांग के अलावा स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विद्यार्थियों के भर्ती में भी आरक्षण की मांग आदिवासियों ने की है। आरोप लगाया गया कि तखतपुर क्षेत्र के नरेश कुमार ध्रुवंशी धुरी जाति के हैं जो गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र बनाकर संचालक अभियोजन के पद पर कार्य कर रहे हैं, उन्हें बर्खास्त करने की मांग भी आदिवासियों ने की है। छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए ढाई लाख रुपए आय की सीमा को भी समाप्त करने की मांग की गई है।

आरोप लगाया गया कि कुछ लोग आदिवासी समाज की बहन बेटियों को बहला-फुसलाकर उनसे विवाह कर रहे हैं ताकि उनके नाम पर जमीन खरीद बहला-फुसलाकर खरीद सके व्यापारी ठगे महसूस कर रहे हैं तथा बेलतरा के किसानो क़ो कार्य के इन किसानो कि परेशानी क़ो सर्व आदिवासी समाज के द्वारा अपनी14 सूत्री मांगों को लेकर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह को मुख्यमंत्री को नाम लिखित ज्ञापन सौंपा गया सर्व आदिवासी समाज बेलतरा आसपास युवाओं उपस्थित रहे जगत प्रधान आयुष सिंह राज प्रदेश सचिव सर्व आदिवासी समाज,माखनलाल नेताम सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष बेलतरा, चरण सिंह प्रधान, संगठन मंत्री सर्व आदिवासी समाज बेलतरा, गोविंद सिंह प्रधान, सचिन सर्व आदिवासी समाज बेलतरा, अशोक प्रधान महासचिव सर्व आदिवासी समाज बेलतरा,भूपेंद्र सिंह मरावी, अर्जुन,हरीश जगत, संदीप खुरसेंगा, अशोक कोराम, करण प्रधान, जेतेश्वर प्रधान, जितेंद्र प्रधान, अजय प्रधान जागृत प्रधान विनोद सिंह, संजय नेताम, वीरू आरमो, दौलत नेताम विद्या कांत कोल,

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad