अम्बाह नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सफाई अभियान की योजना को लगा रहे है चूना
अम्बाह शहर के मुरैना तिराहे पर कचड़े का और गोबर का ढेर लगा हुआ है लेकिन अम्बाह नगर पालिका के द्वारा वहाँ पर सफाई नही की जा रही है जबकि विधायक के द्वारा वहाँ पर यात्री प्रतीक्षालय बनवाया गया लेकिन लोग वहा पर अपने घर का कचडा एवं गोबर फेंक रहे है इस तिराहे पर करीबन रोज के 400 से 500 लोग बाहर के लिए आते जाते हैं और बस का धूप में खड़े होकर इंतज़ार करते रहते है
अगर नगर पालिका के द्वारा वहा पर सफाई कराई जाए और कचडा फेकने पर रोक लगाई जाए तो उस प्रतीक्षालय में लोग आराम से बैठ कर बस का इंतज़ार कर सकते है वही नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा सेंट्रल बैंक के सामने बने डिवाइडरो पर पड़ा कचडा भी कर्मचारियों के द्वारा नही उठाया जाता हैं और सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की योजना को चूना लगाया जा रहा है साथ वार्ड नंबर 13 में कचड़े की गाड़ी नही जाती हैं लोगो का कहना है कि इसलिए हम शाम को अपने घर का कचडा डिवाइडर पर डालते है लेकिन वहां से भी उस कचड़े को नही उठाया जाता हैं लोगो का कहना है कि नगर पालिका में सफाई का काम दरोगा जी देख रहे है उनको फ़ोन करो तो अभी भेजता हूँ लेकिन भेजते नही है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.